शरद पवार को ‘महाराष्ट्र का कोरोना’ कहने वाले बीजेपी MLC पर FIR – Pune fir against bjp mlc over remarks against sharad pawar

  • बीजेपी नेता ने शरद पवार को कहा था- महाराष्ट्र का कोरोना
  • BJP नेता के खिलाफ अमर धूमल ने दर्ज कराई एफआईआर

एनसीपी मुखिया शरद पवार के खिलाफ टिप्पणी करना एक बीजेपी नेता को महंगा पड़ गया. इस वजह से बीजेपी एमएलसी पर एफआईआर दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को पुणे में बीजेपी एमएलसी गोपीचंद पडलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बता दें कि बुधवार को बीजेपी नेता गोपीचंद पडलकर ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को ‘महाराष्ट्र का कोरोना’ कहा था. जिसके बाद एनसीपी की बारामती इकाई के एक पदाधिकारी अमर धूमल ने पडलकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस उप अधीक्षक नारायण शिरगांव ने कहा कि पुणे में बारामती पुलिस ने गुरुवार को एमएलसी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

धूमल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पडलकर ने अपनी टिप्पणी के माध्यम से समाज में अफवाहें, डर और नफरत फैलाई है. धूमल ने शिकायत में कहा, “उनके बयान आपत्तिजनक, झूठे हैं और समुदाय में दरार पैदा करने वाले हैं.”

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

एनसीपी की पुणे इकाई ने भी पडलकर की टिप्पणी की निंदा करने के लिए गुरुवार को एक विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि वह पवार से माफी मांगें. एनसीपी कार्यकर्ताओं ने पडलकर का पुतला जलाया और उनके फोटो को जूतों से पीटा.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here