kareena kapoor pregnancy glamorous dress: गर्भवती होने पर भी करीना कपूर ने पहने थे ऐसे कपड़े कि देखकर दंग रह गए थे लोग – heavily pregnant kareena kapoor super glamorous look in slit dress and high heels had won everyone heart

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

करीना कपूर उन बीटाउन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दशकों से चली आ रही सोच और पैमानों को न सिर्फ चैलेंज किया, बल्कि उन्हें तोड़ते हुए दूसरी हीरोइन्स के लिए नए रास्ते तैयार किए। आमतौर पर प्रेग्नेंसी में अदाकाराएं जहां पहले कहीं भी स्पॉट होने से बचती थीं, वहीं करीना तो तब तक वर्क को लेकर ऐक्टिव बनी रहीं, जब तक उनकी डिलिवरी डेट नजदीक नहीं आ गई।

यहां तक कि प्रेग्नेंसी में करीना ने अपने ग्लैमरस अवतार को भी बरकरार रखा था,जिसने काफी तारीफ पाई थी। खासतौर से जब एक फैमिली पार्टी में बेबो थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, तब तो लोगों का उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया था।

NBT

करीना की थाई हाई स्लिट ड्रेस

करीना कपूर उस दौरान हेवली प्रेगनेंट थीं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने रणबीर कपूर और अपनी आंटी रीमा जैन की बर्थडे पार्टी में शरीक होने के लिए बेहद गॉरजस लुक चुना। बेबो ने ऑलिव कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनी थी। इसमें दूसरे साइड कफ्तान स्टाइल की स्लीव्स थीं।

NBT

करीना कपूर

ऐक्ट्रेस की ड्रेस में थाई हाई स्लिट भी थी, जो उसे उसका सुपर ग्लैमरस लुक दे रहा था। अपने लुक में रॉयल टच ऐड करने के लिए करीना ने एर्लूम नेकलेस पहना था, जो बेशकीमती स्टोन्स से बना था। इसमें एम्रल्ड, डायमंड और येलो सैफाइअर लगे थे। इस स्टनिंग नेकलेस के साथ करीना ने हाथ में गोल्डन Bvlgari Serpenti Watch पहनी थी।

सस्ते टॉप में नजर आईं करीना कपूर, खरीदने के लिए पॉकेट मनी ही होगी काफी

NBT

करीना के लुक ने पाई थी तारीफ

इतना ही नहीं, करीना कपूर ने तो अपने इस सुपर ग्लैमरस लुक को परफेक्ट फिनिश देने के लिए हाई हील्स भी पहनी थीं। बेहतर ग्रीप के लिए इस अदाकारा ने रोप टाई हील्स चुनी थीं।

NBT

करीना का ग्लैमरस लुक

इन न्यूड ब्लॉक हील्स और ऑलिव ड्रेस में करीना कपूर वाकई दीवा लग रही थीं। वैसे उनका यह लुक हर महिला के लिए इंस्परेशन था कि कैसे प्रेग्नेंसी में भी स्टाइलिश ऐंड फैशनेबल दिखा जा सकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here