salman khan angry on katrina kaif mini skirt: जब कटरीना कैफ को छोटी स्कर्ट में देख बिफर पड़े थे सलमान खान, यूं दिया गुस्सैल एक्टर ने अपना रिएक्शन – salman khan got very angry when he saw katrina kaif in mini skirt

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने एक इंटरव्यू में उस बात का जिक्र किया था जब वह कटरीना कैफ को मिनी स्कर्ट में देख हद से ज्यादा गुस्सा हो गए थे।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड में जब भी बात कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की होती है तो उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके कमाल के ड्रेसिंग सेंस का जिक्र होना भी लाजमी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि साल 2005 से 2020 तक कटरीना ने जहां अपनी एक्टिंग में काफी सुधार किया है तो वहीं दिन पर दिन एक्ट्रेस के फैशन सेंस में भी बहुत बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बॉलीवुड में एंट्री करने के कुछ साल तक कटरीना लॉन्ग फ्लेयर्ड गाउन और रफ़ल्ड ड्रेसेस में ही नजर आती थीं लेकिन अभिनेत्री अब पूरी तरह से सतरंगी हो गई हैं।

हमेशा हिट एंड फिट दिखाई देने वाली एक्ट्रेस कटरीना कैफ यूं तो जो कुछ भी पहनती हैं सभी में काफी स्टाइलिश नजर आती हैं लेकिन एक बार कटरीना को अपनी एक ड्रेस को लेकर इतना शर्मिंदा होना पड़ गया जिसे देख सलमान खान भी उन पर गुस्सा हो गए। जी हां, दरअसल बात साल 2018 की है जब सलमान और कटरीना एक साथ अभिनेत्री बीना काक की किताब साइलेंट ‘सेंटिनल्स ऑफ़ रणथंभौर’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचे हुए थे। इस दौरान सलमान और कटरीना के साथ-साथ अभिनेता के पिता सलीम खान ने भी शिरकत की थी। 50 हजार क्रिस्‍टल के अलावा श्लोका मेहता के इस लहंगे पर लिखी है उनकी पूरी लव स्टोरी, देखिए PHOTOS

NBT

हालांकि इस इवेंट में कटरीना सलमान खान की सबसे अच्छी दोस्त के रूप में शामिल हुई थीं लेकिन उन्हें क्या पता था यहां कुछ ऐसा हो जाएगा जिसे वह कभी भूल पाएंगी। दूसरे अन्य इवेंट्स की तरह कटरीना ने इस इवेंट में भी खुद को स्टाइलिश दिखाने में कोई कसार नहीं छोड़ी थी। इस दौरान वह प्रबल गुरुंग की डिज़ाइन की हुई ब्लैक टी-शर्ट और फिश कट स्कर्ट में नजर आईं। मिनिमल मेकअप के साथ सॉफ्ट कर्ली हेयर्स न्यूड लिप कलर और ब्लू स्टाइलटोस उनके इस लुक में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।

NBT

लेकिन जैसे ही इवेंट के दौरान कटरीना ने अपनी कुर्सी पकड़ी वैसे ही वह सलमान खान के पिता सलीम खान के सामने अनकंसियस होती दिखाई दीं। जी हां, कटरीना की वह स्कर्ट इतनी छोटी थी कि वह न तो देखते बन रही थी न ही बैठते। ऐसे में जब सलमान ने देखा कि उनके पिता बार-बार कटरीना को सही से बैठने के लिए बोल रहे हैं तो वह उनकी इस हरकत पर उखड़ गए। हालांकि सलमान ने कटरीना से आज तक इस बात का जिक्र नहीं किया लेकिन मन में जब कोई बात दबी हो और वह गुस्से में बाहर न आए तो ऐसा कैसे हो सकता है।

NBT

फिल्म पत्रकार राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में, सलमान ने कटरीना के साथ अपने रिश्ते के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई थीं। इस दौरान सलमान कहा था कि, ”मैं एक अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं हूं।” सलमान ने इस दौरान इस बात को याद किया कि जब उन्होंने कैटरीना को मिनी स्कर्ट में देखा तो उन्होंने कैसे प्रतिक्रिया दी थी। सलमान ने कहा था कि, ”एक बार मैंने कैटरीना को वास्तव में बहुत छोटी स्कर्ट पहने देखा और मुझे यह पसंद नहीं आया। खैर, जैसे-तैसे मैंने अपना गुस्सा शांत किया। हालांकि मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, तो ऐसे में सबसे अच्छा है उन चीजों से दूर रहना। जब बच्चन परिवार के फंक्शन में दादी इंदिरा गांधी की 50 साल पुरानी साड़ी पहनकर पहुंची थीं प्रियंका गांधी

NBT

खैर, कटरीना के लिए सल्लू मियां की ऐसी फ़िक्र हमें तो आज भी उनके पुराने दिनों की याद दिला देती है। वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही ये भी बताएं। क्या आप भी सलमान और कटरीना को फिर से साथ देखना चाहते हैं?

Web Title salman khan got very angry when he saw katrina kaif in mini skirt(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here