Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

फिल्म ‘दंगल’ से सबके दिल में बस जाने वाली फातिमा सना शेख इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स के साथ कनेक्ट रहना पसंद करती हैं। इसके लिए वह अक्सर फोटोज, विडियोज से लेकर अपनी सेल्फीज़ भी उनके साथ शेयर करती हैं। हालांकि, जब उन्होंने एक बार साड़ी पहनकर सेल्फी पोस्ट की थी, तो लोग बुरी तरह से भड़क गए थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ऐक्ट्रेस के लुक को लेकर नेगेटिव कॉमेंट्स किए थे।
इस मिरर सेल्फी में फातिमा ब्लू कलर की साड़ी पहनी नजर आ रही थीं, जिस पर सफेद रंग का ब्लॉक प्रिंट किया गया था। इसके साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग इफेक्ट क्रिएट करते हुए, येलो ऐंड रेड कॉम्बिनेशन का ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज का डिजाइन बेहद सिंपल था। इसमें राउंड नेकलाइन के साथ थ्री-फोर्थ स्लीव्स थीं।
फातिमा साड़ी पर हुई थीं ट्रोल
ऐक्ट्रेस ने इस साड़ी लुक को ऑलमोस्ट जूलरी फ्री रखा था। वह बस हाथ में एक रिंग पहनी नजर आई थीं। उन्होंने बालों को खुला रखा था, जो लाइट कर्ल्स में स्टाइल किए गए थे। इस पूरे लुक को फातिमा ने बिंदी और आंखों में बोल्ड ब्लैक काजल लगाकर पूरा किया था। ऐक्ट्रेस ने अपने फिट कर्व्स को फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की, तो कुछ ही समय में उन पर ट्रोल्स ने निशाना साधना शुरू कर दिया।
यूजर्स ने उन्हें साड़ी को इस तरह से ‘सेक्सी’ रूप में पेश करने के लिए खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं कुछ ने उनके धर्म को लेकर निशाना साधते हुए कहा था ‘ऊपर वाला सब देख रहा है’। यूजर्स ने उनके लिए ‘बेशर्म’, ‘शर्म करे ले’, ‘मैं अब इसका फैन नहीं रह सकता’, बेशर्मी की हद है’ जैसे कॉमेंट्स तक कर डाले थे।
जब छोटे कपड़े नहीं, बल्कि दिशा पाटनी के साड़ी पहनने पर हो गया था ‘बवाल’
हालांकि, फातिमा सना शेख को शायद यह पहले ही पता था कि यह सेल्फी उन्हें नेगेटिव कॉमेंट्स का शिकार बनाएगी। तभी तो उन्होंने सेल्फी पोस्ट करते समय खुद ही उसका कैप्शन दिया था ‘shameless selfie’ यानी ‘बेशर्म सेल्फी’। यह कैप्शन ही शायद अपने आप में इन सभी ट्रोल्स के लिए तंज भरा जवाब था। वैसे आपको बता दें कि, ऐक्ट्रेस का यह लुक एक फोटोशूट के लिए था।
Source link


