jay bhanushali mahi vij daughter gucci dress: तैमूर से महंगे कपड़े पहनती है जय भानुशाली की 10 महीने की बेटी, 18 हजार से भी ज्यादा है नन्ही तारा की Gucci ड्रेस की कीमत – jay bhanushali mahi vij daughter tara bhanushali gucci dress is just too expensive

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

अपने बच्चों को हर पैरंट्स बेस्ट देने की कोशिश करते हैं, फिर चाहे बात उनके कपड़ों की हो, खिलौनों की या फिर पढ़ाई से लेकर अन्य चीजों की। इसी फेहरिस्त में टीवी ऐक्टर जय भानुशाली और माही विज भी आते हैं, जो एक प्यारी सी बेटी के पैरंट्स हैं। यह स्टार कपल भी बेटी तारा भानुशाली पर जमकर प्यार लुटाता है और उसके लिए बेस्ट देने में पैसों की फिक्र नहीं करता। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला था, जब 10 महीने की तारा वर्ल्ड फेमस लग्जरी ब्रैंड Gucci के कपड़ों में नजर आई थी।

कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर तारा की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें वह बेबी पिंक कलर का स्लीपसूट पहनी नजर आई थी। इस शार्ट लेंथ सूट में हाफ स्लीव्स डिजाइन थी और शोल्डर पर स्नैप फास्टनर थे। 100 पर्सेंट कॉटन से बने इस स्लीपसूट पर फ्रंट में विटेंज Gucci लोगो था, जो ब्रैंड के रेडी टू मेड मेन्स ऐंड विमिनवेअर से इंस्पायर्ड था।

NBT

फोटो साभार: तारा भानुशाली इंस्टाग्राम

ब्रैंड की ऑफिशल वेबसाइट पर भी यह स्लीपसूट अवेलेबल है, जिसके साथ इसकी प्राइस डीटेल्स भी मेंशन की गई हैं। इसके मुताबिक, विंटेज लोगो वाले बेबी स्लीपसूट की कीमत अमेरिकी डॉलर में 240 है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 19 हजार रुपये के बराबर है।

तैमूर के कपड़ों को लेकर इस खास नियम को कभी नहीं तोड़तीं करीना कपूर

NBT

बेबी स्लीपसूट

वैसे तारा ने जो पिंक स्लीपसूट पहना था, उसके साथ अन्य चीजों का कॉम्बो भी साइट पर देखा जा सकता है। इस कॉम्बो की कीमत 310 डॉलर्स है, जो इंडियन करंसी में करीब 24 हजार रुपये होती है। यानी अगर इस कपल ने ये कॉम्बो लिया होगा, तो उन्होंने 24 हजार रुपये करीब खर्च किए होंगे।

NBT

कॉम्बो

तैमूर भी नहीं पहनता इतने महंगे कपड़े

वैसे आपको बता दें कि इतने महंगे कपड़े करीना कपूर और सैफ अली खान का लाडला तैमूर अली खान भी नहीं पहनता है। बेबो ने खुद ये स्वीकार किया था कि वह अपने बेटे के लिए Gucci या Prada से कपड़े नहीं लेती हैं। इसकी जगह वह Zara, H&M और Adidas जैसे ब्रैंड्स से शॉपिंग करती हैं, जो बेहद इकनॉमिकल होते हैं।

NBT

करीना बेटे तैमूर के साथ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here