esha deol first baby shower: अपनी गोदभराई में नई-नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही थीं हेमा मालनी की लाडली ईशा देओल, देखिए तस्वीरें – esha deol remarries husband bharat takhtani for her first baby shower

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने 20 अक्टूबर, 2017 को मुम्बई के हिंदुजा अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी फर्स्ट गोदभराई में ईशा एकदम दुल्हन की तरह नजर आ रही थीं जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

‘क्या दिल ने कहा’, ‘धूम’ और ‘ना तुम जानो ना हम’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) इन दिनों भले ही फ़िल्मी पर्दे से काफी दूर हों, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने स्टाइलिश दिखना नहीं छोड़ा है। जी हां, दीवा के इंस्टाग्राम पर आप एक नजर डालेंगे तो देखेंगे कि एक्ट्रेस का सोशल मीडिया हैंडल उनकी सर्टोरिअल पिक्स से भरा हुआ है जिसमें सूट से लकर साड़ी, मोनोटोन ऑउटफिट्स से लेकर फ्लेयर्ड ड्रेसेस तक में वह कमाल की नजर आ रही हैं।

29 जून साल 2012 को अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी संग सात फेरे लेने वाली ईशा देओल आज अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मना रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी शादी के पांच साल बाद ही ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने एक बार फिर शादी की थी।

NBT

जी हां, ये बात सुनने में आपको थोड़ी अटपटी जरूर लगेगी लेकिन ऐसा सच है। दरअसल, ये मौका था उनके पहले बच्चे का स्वागत का जहां ईशा दुल्हन के लिबास में सजी-धजीं नजर आ रही थीं। Mommy-to-be ईशा देओल ने अपनी गोदभराई की रस्म से पहले सिंधी रीति-रिवाज के अनुसार एक बार फिर भरत तख्तानी के साथ शादी की। जब रेड कार्पेट पर एरिका फर्नांडिस की ड्रेस ने दिया धोखा, सेफ्टी पिन की मदद से यूं करनी पड़ी सही

NBT

जी हां, अपनी पहली गोदभराई की रस्म में ईशा देओल एकदम नई-नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने फेमस डिज़ाइनर नीता लुल्ला की डिज़ाइन की हुई कस्टम मेड पिंक हैंडवर्क जड़ाऊ एम्ब्रोडरी वाले लहंगा-चोली को पहना हुआ था जिसके ब्राइडल मेकअप और ज्वैलरी के साथ ही मल्टीलेयर नथ उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे।

ईशा के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनका यह पूरा ड्रेस कोड उनके पारंपरिक सिंधी गोधरा रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया था। ईशा इस दौरान चाहती थीं कि वह एकदम दुल्हन की तरह नजर आएं।

NBT

बता दें ईशा की इस गोदभराई की रस्म में उनकी मां हेमा मालिनी के अलावा जया बच्चन, रश्मि ठाकरे और डिंपल कपाड़िया जैसे कई मेहमानों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। सिंधी रीति-रिवाजों से आयोजित हुए इस बेबी शॉवर में ईशा ने पति भरत तख्तानी के साथ पवित्र अग्नि के चारों ओर तीन फेरे लिए। जिसके बाद पुजारी ने बच्चे और मां की सलामती के लिए प्रार्थना की जबकि परिवार के सदस्यों ने गर्भवती ईशा और भरत के माथे पर तेल और सिंदूर लगाया। जब साड़ी पहनकर कमर दिखाना ऐक्ट्रेस पर पड़ा भारी, लोगों ने कहा ‘बेशर्मी की हद है’

NBT

वैसे अगर आप भी जल्द मां बनने जा रही हैं जो ईशा देओल की गोदभराई की रस्म से जुड़े कुछ टिप्स आपके भी काम आ सकते हैं। पहली बार मां बनना हर महिला के लिए बेहद खास होता है ऐसे में इसे पूरे स्टाइल और ठाट-बाट के साथ आयोजित किया जाए फिर तो बात ही क्या है।

Web Title esha deol remarries husband bharat takhtani for her first baby shower(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here