besan and dahi hair pack: बालों को काला-लंबा और घना बनाएंगे बेसन और दही, जानें मास्क बनाने का तरीका – besan and dahi hair pack for thick shiny silky hair growth

NBT

बेसन सचमुच बालों के लिए एक मल्टीविटामिन की तरह है। यह एंटीऑक्सीडेंट, फोलिक एसिड, आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम और नियासिन से भरा होता है। ये सभी चीजें बालों को पोषण देकर उसमें चमक भरती हैं।

यदि आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो बेसन उसे नरम और सुंदर बनाने में काफी असरदार माना जाता है। अगर आप अब तक बेसन को चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए लगाती थीं, तो अब से इसका इस्‍तेमाल बालों में करना शुरू कर दीजिए। यहां जानें, बाल में दही और बेसन लगाने के क्‍या फायदे होते हैं और इसका हेयर पैक कैसे बनाया जाता है…



बालों के लिए बेसन के फायदे-

  1. बालों का झड़ना कम करता है
  2. मजबूत और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है
  3. बालों को घना बना कर उसमें चमक भरता है
  4. स्कैल्प ऑयल को बैलेंस करता है, खासकर ऑयली स्कैल्प के लिए उपयोगी है

बालों में बेसन और दही हेयर मास्‍क लगाने के फायदे

NBT



प्रोटीन से भरपूर बेसन को दही और नींबू के रस के साथ मिलाकर एक हेयर मास्‍क बनाया जा सकता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो एक्सफोलिएशन और हाइड्रेशन के लिए उपयोगी है। यह स्कैल्‍प से बैक्टीरिया को मिटाता है।

जबकि नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बालों में चमक बढ़ाता है। नींबू में एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो डैंड्रफ निकालने में मदद करते हैं।

बेसन हेयर मास्क कैसे बनाएं

NBT

सामग्री-

  • 2 बड़ा चम्मच बेसन
  • 5 बड़ा चम्मच दही
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच जैतून या बादाम का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद

बनाने की विधि-

बेसन, दही और अन्‍य सामग्री को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पेस्‍ट को पतला करने के लिए 2-3 बड़ा चम्मच पानी डालें। आप हेयर पैक तैयार है।



बेसन और दही का पैक ऐसे लगाएं

NBT



इसे गीले या फिर सूखे बालों पर लगाएं। फिर एक शॉवर कैप से ढंक लें। मास्क को 15-20 मिनट तक बाल में लगा रहने दें। फिर सादे पानी और शैंपू से बालों को धो लें। आप चाहें तो कंडीशनर लगाएं या न लगाएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here