चीनी ऐप बैन पर CAIT ने जताई खुशी, कहा- सरकार को 7 करोड़ व्यापारियों का सपोर्ट – Traders body cait response to ban on apps welcome india govt said support of traders for this

  • चीनी ऐप बैन किए जाने पर CAIT ने सरकार का किया समर्थन
  • कहा- कैट अपने अभियान को देश के कोने-कोने में ले जाएगा

भारत सरकार की ओर से सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन की 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी आनी भी शुरू हो गई हैं. बैन किए गए उन 59 ऐप्स में लोकप्रिय ऐप टिकटॉक, शेयरइट, हैलो, यूसी ब्राउजर, लाइकी, वीचैट भी शामिल हैं.

सरकार के इस कदम का लोग स्वागत भी कर रहे हैं. इस बीच कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने चीनी ऐप बैन किए जाने पर खुशी जताई है.

ये भी पढ़ें- Chinese Apps Ban in India: 59 चीनी ऐप्स बैन, क्या ऐप करेंगे काम? लोग पूछ रहे ये सवाल

कैट के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाकर भारत सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चीनी सामान के बहिष्कार के राष्ट्रीय अभियान के लिए भी बहुत बड़ा समर्थन है. प्रधानमंत्री मोदी इस साहसिक निर्णय के लिए बधाई के पात्र हैं. देश के 7 करोड़ व्यापारी सरकार का पुरजोर समर्थन करते हैं और अब और अधिक तेजी से कैट अपने अभियान को देश के कोने-कोने में ले जाएगा.

ये भी पढ़ें- चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, टिक टॉक सहित 59 चायनीज ऐप मोदी सरकार ने बैन किए

वहीं, शेयरचैट के पब्लिक पॉलिसी, डायरेक्टर, बर्गेस मलू ( Berges Malu) ने कहा, सरकार का उन प्लेटफार्मों के खिलाफ स्वागत योग्य कदम है, जिनसे गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो. हम उम्मीद करते हैं कि सरकार भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए अपना समर्थन जारी रखेगी.

बता दें कि भारत सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उन 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण थे.

ये भी पढ़ें- full list of chinese apps banned in india: TikTok, Shareit समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन, पढ़ें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here