BJP सांसद के घर पर हाथी का हमला, जमकर मचाया तांडव, अब दिख रही है सिर्फ तबाही | jashpur – News in Hindi

BJP सांसद के घर पर हाथी का हमला, जमकर मचाया तांडव, अब दिख रही है सिर्फ तबाही

भाजपा सांसद गोमती साई (Gomti Sai) के घर पर एक हाथी ने जमकर तबाही मचाई है.

एक हाथी ने सांसद (MP) के घर पर ही धावा बोल दिया और जमकर तबाही मचाई. हाथी ने सांसद के घर के आसपास के सारे पेड़-पौधों को बर्बाद कर दिया.

जशपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अधिकांश जंगली इलाका है. छत्तीसगढ़ के जंगलों में सबसे ज्यादा हाथी (Elephant) पाए जाते हैं. ये हाथ आए दिन जंगल से निकल कर  गांवों में घुस जाते हैं और फसलों सहित पेड़- पौधों को बर्बाद कर देते हैं. इससे गांव में रहने वाले गरीब परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है. अमूमन देखा गया है कि हाथी के कोपभाजन का शिकार गांव के गरीब किसान और मजदूर ही बनते हैं. लेकिन एक हाथी ने ऐसा कारनामा किया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. इस बार एक हाथी ने सांसद (MP) के घर पर ही धावा बोल दिया और जमकर तबाही मचाई. हाथी ने सांसद के घर के आसपास के सारे पेड़-पौधों को बर्बाद कर दिया.

दरअसल, मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jashpur) का है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा सांसद गोमती साई (Gomti Sai) के घर पर एक हाथी ने जमकर तबाही मचाई है. हाथी ने सांसद के घर पर लगे सारे पेड़-पौधों को तोड़ दिया है. साथ ही एक सौर पैनल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

अब सांसद के घर के आसपास के पेड़-पौध बर्बाद हो गए हैं
अब सांसद के घर के आसपास के पेड़-पौध बर्बाद हो गए हैं. यहां तक तबाही मचाने के बाद जाते-जाते हाथी ने एक सौर पैनल को भी बर्बाद कर दिया. प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हाथी ने आम और केले के पेड़ को नुकसान पहुंचाया है. मुआवजे की प्रक्रिया जारी है.

First published: July 1, 2020, 6:43 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here