ananya panday mom in short dress: अनन्या पांडे को मां से मिला है छोटे कपड़ों का प्यार, पुरानी तस्वीरों में देखें भावना का शॉर्ट ड्रेस अवतार – ananya panday has inherited her short dress love from mother bhavana panday and her pics are its evidence

ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे को अक्सर शॉर्ट लेंथ क्लोद्स में स्पॉट किया जाता है। इसमें वह काफी रिलैक्स्ड और कंफर्टेबल नजर आती हैं, जो दिखाता है कि इस बाला को ऐसे कपड़े पहनने की आदत है। ऐसा हो भी क्यों ना? अब भई जब मां को खुद ऐसा फैशन पसंद आता हो, तो बेटी के लिए ऐसी ड्रेसेस पहनना, तो नॉर्मल ही है ना?

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

अनन्या पांडे के स्टाइल में सबसे कॉमन चीज जो दिखाई देती है, वह है उनका शॉर्ट लेंथ का होना। डेनिम शॉर्ट्स से लेकर, मिनी स्कर्ट और मिनी ड्रेसेस में उन्हें अक्सर स्पॉट किया जाता है। कई बार वह इसके कारण ट्रोल भी हुई हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस स्टार का शॉर्ट ड्रेसेस के लिए यह प्यार उन्हें अपनी मां से ही विरासत में मिला है। जी हां, अगर आप अनन्या की मां भावना पांडे की पुरानी या फिर लेटेस्ट तस्वीरों को ही देख लें, तो उसी से आपको साफ हो जाएगा कि उन्हें भी ऐसे कपड़े कितने पसंद हैं।

भावना पांडे और चंकी पांडे हमेशा से ही स्टाइलिश कपल रहे हैं। इन दोनों की पुरानी तस्वीरों में इसका सबूत देखा जा सकता है। चंकी पांडे ने कुछ समय पहले एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पत्नी के साथ खड़े नजर आ रहे थे। यह तस्वीर उनकी चेन्नै ट्रिप की यादों से जुड़ी थी। फोटो में भावना को कॉटन फ्लेयर्ड शॉर्ट्स और मैचिंग क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। इस फ्लोरल आउटफिट के साथ उन्होंने काला चश्मा और प्लैटफॉर्म हील्स पहनी थीं।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम@chunkypanday

जब अनन्या पांडे ने पहनी इतनी टाइट ड्रेस कि लोग बोले, ‘ये इसमें बैठीं कैसे?’

ऐसी ही दो और पिक्स में भावना और चंकी पार्टी मोड में नजर आए थे। एक पिक में भावना को देखकर लग रहा है कि वह शायद कॉस्ट्यूम प्ले के लिए रेडी हुई थीं। इसमें वह लेदर का बॉडीसूट पहनी देखी जा सकती हैं। इसमें वेस्ट पर बेल्ट भी था, जो उनकी स्लिम कमर को हाईलाइट कर रहा था। वहीं दूसरी तस्वीर में भावना सिल्वर कलर की मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। सीक्वंस वर्क वाली इस ड्रेस और उसके दो साइड पोनी वाली हेयरस्टाइल उन्हें स्वीट ऐंड सेक्सी लुक दे रहा था।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम@chunkypanday

भावना का शॉर्ट ड्रेसेस के लिए यह प्यार पुरानी पिक्स के साथ ही वर्तमान में भी देखने को मिल जाता है। वह कई बार रेड कार्पेट पर भी शॉर्ट लेंथ पार्टी ड्रेस में स्पॉट की जा चुकी हैं। इसमें वह काफी यंग भी नजर आती हैं।

NBT

फोटो साभार: सोशल मीडिया

इसी तरह वह जब अपनी बेटी के साथ स्पॉट होती हैं, तो उस दौरान भी उन्हें कई बार शॉर्ट लेंथ स्कर्ट, ड्रेस या फिर टी-शर्ट या शर्ट ड्रेस में देखा जाता है। इसके साथ वह हील्स से लेकर स्नीकर्स तक को मैच करती हैं। अब भई जब मॉम ही ऐसे कपड़े इतनी पसंद करती हो, तो बेटी का तो इन कपड़ों के लिए लगाव पैदा होना तो लाजमी सा है।

NBT

किसका लहंगा लुक है सबसे बेस्ट

  • किसका लहंगा लुक है सबसे बेस्ट

    बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने निश्चित रूप बहुत कम दिनों में ही लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। हालांकि इस लिस्ट में उनकी शानदार एक्टिंग से लेकर उनके कमाल के फैशन सेंस तक का जिक्र है लेकिन यह बात तब और ज्यादा सोचने वाली होती है जब इसमें दीपिका पादुकोण-अनुष्का शर्मा और कटरीना का नाम न होकर बॉलीवुड की न्यूकमर्स फैशन दीवाज शामिल हैं। जी हां, फिल्मों से लेकर फैशन तक सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे ने अपने हर लुक्स से हमें इम्प्रेस किया है लेकिन आज आप हमें बताएं कि लहंगे को आपको कौन सी एक्ट्रेस सबसे कमाल की लगती हैं।

  • सारा अली खान

    हम जब भी सारा अली खान के लहंगे कलेक्शन के बारे में बात करते हैं, तो सब्यसाची का डिज़ाइन किया हुआ ब्लैक लहंगा हर बार हमारे जेहन में सबसे पहले आता है। केदारनाथ फेम अभिनेत्री ने अपनी डेब्यू फिल्म को प्रमोट करने के लिए फूलों की कढ़ाई वाला एक शानदार काले रंग का लहंगा पहना था। जिसके साथ सीक्विन ब्लाउज और एक सरासर दुपट्टा उनके स्टाइल में कोई कमी नहीं छोड़ रहा था।

  • जाह्नवी कपूर

    सोनम कपूर की शादी में जाह्नवी कपूर ने फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया हुआ पिंक लहंगा पहना हुआ था, जिसके साथ पेस्टल ब्लू दुप्पटा उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।

  • अनन्या पांडे

    लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप पर उतरी अनन्या पांडे उस समय सुर्खियों में आईं, जब वह अर्पिता मेहता के डिज़ाइन किए हुए बेबी पिंक जरी हैंडवर्क लहंगे में नजर आईं। सटल मेकअप के साथ अनन्या की सुंदरता देखते ही बन रही थी।

  • तारा सुतरिया

    अरमान जैन-अनिशा मल्होत्रा की शादी में तब सभी की नजरें आकर तारा सुतरिया पर ठहर गईं, जब वो मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए हुए आइवरी लहंगे को पहनकर पहुंची। V शेप हैंडमेड स्टोन शिमर ब्लाउज के साथ पर्ल चोकर, माथे पर बिंदी और सॉफ्ट गोल्ड हैंडट्रेड से बना दुपट्टा उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

  • अलाया F

    अर्पिता मेहता के डिज़ाइन किए हुए बूटी वर्क आइवरी लहंगे में अलाया एकदम कमाल की लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ खुले बाल और माथे पर बिंदी उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

Web Title ananya panday has inherited her short dress love from mother bhavana panday and her pics are its evidence(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here