- स्कूल कॉम्प्लेक्स में हो रही है मुठभेड़
- फायरिंग रुकी, आतंकियों की तलाश जारी
- एनकाउंटर में घायल एक जवान शहीद
कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर गुरुवार देर रात आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ एक स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंदर हो रही है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. आतंकी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. मुठभेड़ में घायल एक सीआरपीएफ जावान शहीद हो गया है.
On a specific police input, an operation was launched at the outskirts of Srinagar city by police Special Operations Group (SOG) and CRPF. One terrorist killed. De-induction taking place: DG J&K Police Dilbag Singh (file pic) pic.twitter.com/TZaZ2H2tFh
— ANI (@ANI) July 2, 2020
जवान को 92 बेस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका. फायरिंग फिलहाल रुकी हुई है. सुरक्षाबल आतंकियों की धर-पकड़ में जुटे हुए हैं. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है. मुठभेड़ श्रीनगर के मालबाग इलाके में हुई है. पूरे इलाके को घेर लिया गया है.
इसके अलावा श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं. खबर लिखे जाने तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कितने आतंकी छिपे हुए हैं. सुरक्षाबल हर घटना पर नजर बनाए हुए हैं.

