
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus LIVE Updates: भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 17,834 पर पहुंच गई है.महज पांच दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी. दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित कई राज्य इस संकट से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. बता दें कि दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है. इस सूची में 26 लाख 34 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, ब्राजील (14 लाख से ज्यादा) दूसरे और रूस (6 लाख 46 हजार) तीसरे स्थान पर है.
Coronavirus (Covid-19) Updates in Hindi:
मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आए और कोरोना से राज्य में 8 लोगों की मौत हुई. राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 14106 हो गयी है. जिसमें 10815 डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 2702 सक्रिय केस हैं.
Source link

