foods to avoid gum disease: Tips For Oral Health : दांतों और मसूड़ों को बनाना है मजबूत तो खाने में इस्तेमाल करें ये 4 फूड्स – 4 best foods to avoid gum disease periodontitis and to cure bleeding gums

आपने अक्सर अपने दांतों में कई प्रकार की समस्याओं को होते हुए देखा होगा। इनमें मसूड़ों से खून आना और दांतों के हिलने की समस्या भी हो सकती है। यहां पर ऐसे ही कुछ विशेष फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जो आपके दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहेंगे।

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

दांतों और मसूड़ों को अगर पर्याप्त रूप से पोषक तत्व नहीं मिलता है तो यह कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम को उत्पन्न कर सकता है। सही मात्रा में जरूरी पौष्टिक तत्व ना मिलने पर पायरिया, दांतों का पीलापन मसूड़ों का कमजोर हो जाना, मुंह से बदबू आना और दांतों में कीड़े लगने की समस्या भी देखने को मिलती है। इतना ही नहीं, प्रभावित व्यक्ति के दांत भी समय से पहले कमजोर होकर गिर जाते हैं और उसे नकली दांतों का सहारा भी लेना पड़ता है। इसलिए अपनी डायट का विशेष ध्यान रखें और खाने में ऐसे फूड्स को शामिल करें जो आपके दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए लाभदायक रहें।
गाजर

NBT

यह तो आपको भी पता होगा कि दांतों की सेहत के लिए विटामिन-ए कितना जरूरी होता है। यही वजह है कि ओरल हेल्थ में विटामिन-ए की भूमिका को देखते हुए गाजर को खाने की सलाह डॉक्टर के द्वारा भी दी जाती है। यह दांतों को मजबूत बनाए रखने और उन्हें पीलेपन की समस्या से भी दूर रखने का काम कर सकते हैं। इससे दांतों को मजबूती भी मिलती है।

मूली

NBT

शंकर प्रजाति की खोज के बाद मूली आपको अब हर सीजन में बड़ी आसानी से मिल जाती है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, मूली का सेवन दांतों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि मूली खाने के बाद मुंह से बदबू आती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने के लिए आप मूली खाने के बाद माउथवॉश से अपने मुंह को धुल भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कब्ज से बचने के लिए करें इस ड्रिंक का सेवन, अन्य 6 रोगों से भी मिलेगी मुक्ति



सेब

NBT

सेहतमंद दांतों के लिए हमें नियमित रूप से एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व आपको बेहतरीन पोषक तत्वों की पूर्ति करने के साथ-साथ दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाए रखने में भी विशेष भूमिका निभाते हैं। कई रिसर्च में इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि सेब दांतों और मसूड़ों की अच्छी सेहत के लिए एक बेहतरीन फल है।



यह भी पढ़ें :
सब्जियों से कोविड को दूर रखेगा यह होम मेड सैनिटाइजर



पनीर


NBT

एक क्लिनिकल ट्रायल के दौरान यह देखा गया कि जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या है उन्हें चीज का सेवन कराने के बाद इसमें काफी कमी देखी गई। इसके अलावा पनीर में भी मौजूद कैल्शियम और विटामिन-ए की मात्रा दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाए रखने और ब्लीडिंग गम्स के जोखिम को भी काफी हद तक कम कर देती है।

यह भी पढ़ें :

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here