राहुल का मोदी सरकार पर निशाना- तीन चीजें ज्यादा देर छिप नहीं सकतीं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य – Rahul gandhi congress leader modi government india china standoff corona lockdown guru purnima 2020

  • गुरु पूर्णिमा के मौके पर मोदी सरकार को लिया निशाने पर
  • गलवान के मुद्दे पर बिना नाम लिए राहुल ने साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधने के किसी भी मौके से चूक नहीं रहे हैं. चाहे वो कोरोना वायरस संक्रमण का मामला हो या फिर लद्दाख में LAC पर गलवान घाटी में चीन से हिंसक झड़प में भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने की घटना, राहुल गांधी हर मोर्चे पर मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने अब गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भी केंद्र सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेता ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान गौतम बुद्ध को कोट किया और कहा कि तीन चीजें जो देर तक छिप नहीं सकतीं उनमें सूर्य, चंद्रमा और सत्य है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘तीन चीज़ें जो देर तक छिप नहीं सकतीं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य- गौतम बुद्ध. आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाए.’

rahul-tweet_070520095118.jpg

असल में, लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के कथित अतिक्रमण को लेकर राहुल गांधी लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि लद्दाखी कह रहे हैं चीन ने हमारी जमीन ले ली. प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं ली. साफतौर पर कोई तो झूठ बोल रहा है.

राहुल गांधी बोले- चीनी घुसपैठ पर अलर्ट कर रहे लद्दाखी, उन्हें न सुनना महंगा पड़ेगा

राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कई लोग कह रहे हैं कि चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में घुस गए हैं. एक शख्स कह रहा है कि चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र में 15 किलोमीटर अंदर घुस गए हैं. लोगों का कहना है कि हमारी जमीन पर चीन का कब्जा बढ़ता जा रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here