दिल्ली: परिजनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर सकेंगे कोरोना संक्रमित – Coronavirus delhi hospital arvind kejriwal icu beds rajiv gandhi hospital

  • राजीव गांधी अस्पताल में सीएम ने की शुरुआत
  • कहा- अस्पतालों में बढ़ाए जा रहे ICU के बेड्स

दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा की शुरुआत हो गई है. अब इस अस्पताल में उपचार करा रहे कोरोना संक्रमित अपने परिजनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर सकेंगे. साथ ही वे अपने बेड से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नर्सों से भी आवश्यकता पड़ने पर बात कर सकेंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 1000 कोरोना संक्रमितों के ठीक होकर डिस्चार्ज होने की उपलब्धि के बाद यह सेवा शुरू की गई है. सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा की शुरुआत की. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ की हौसला अफजाई की और कहा कि कोरोना से सबको डर लगता है, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने बहादुरी दिखाई है. मरीजों की सेवा की है. इसके कारण इस अस्पताल से अब तक ठीक होकर 1000 संक्रमित घर जा चुके हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

arvind_kejriwal_070620065510.jpgमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ किया अस्पताल का दौरा

अरविंद केजरीवाल ने आने वाले दिनों में आईसीयू बेड्स की जरूरत का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल माइल्ड लक्षण वालों का घर पर ही इलाज हो रहा है. घर पर ऑक्सीमीटर भी भेजे जा रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में आईसीयू बेड्स की जरूरत पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि अगर स्पाइक आता है, तो ICU बेड्स की जरूरत पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली में उपलब्ध 1900 में से 750 आईसीयू बेड्स खाली हैं. उन्होंने खतरे से भी आगाह किया और कहा कि अगर आईसीयू बेड्स की कमी हुई तो लोगों की मौत भी हो सकती है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अस्पतालों में आईसीयू के बेड्स बढ़ाए जा रहे हैं. राजीव गांधी अस्पताल में आईसीयू के 45 बेड्स थे, जिन्हें बढ़ाकर 200 तक कर दिया गया है. यहां आईसीयू में 500 बेड्स का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में भी आईसीयू के 60 बेड्स थे, जिन्हें 180 बेड्स तक बढ़ा दिया गया है. आने वाले दिनों में आईसीयू बेड्स की संख्या और बढ़ाएंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here