tips for healthy eyes: Vitamin-A Rich Foods: सेल फोन और लैपटॉप के उपयोग से कमजोर हो गई हैं आंखें तो रोज खाएं ये 5 फूड्स – five secret fruits to get vitamin a for healthy eyes in hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Vitamin-A Rich Foods: सेल फोन और लैपटॉप के उपयोग से कमजोर हो गई हैं आंखें तो रोज खाएं ये 5 फूड्सइस समय लॉकडाउन के कारण प्रफेशनल लोगों का मोबाइल और लैपटॉप पर अधिक समय व्यतीत हो रहा है। वहीं, होम मेकर्स और बच्चे टीवी पर अधिक समय बिता रहे हैं। इस स्थिति में जरूरी हो गया है कि अपनी आंखों का खास ध्यान रखा जाए। ताकि इन सभी गैजेट्स से निकलनेवाली हानिकारक किरणें आपकी आंखों को नुकसान ना पहुंचाएं।

क्यों सूख जाते हैं आंसू?

NBT

गैजेट्स को उपयोग करते समय हम मानसिक रूप से इनमें इस कदर व्यस्त हो जाते हैं कि पलकें झपकना भी भूल जाते हैं। जब हम पलकें कम झपकते हैं तो हमारी आंखों की टियर ग्लैंड्स यानी आंसू बनानेवाली कोशिकाएं सूख जाती हैं। इससे आंखों में ड्राईनेस की समस्या होती है। और हमें हर समय लगता रहता है कि हमारी आंख में कुछ किरकिरा रहा है। जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है।

रेटिना की नर्व्स सिकुड़ने लगती हैं

NBT

इसके साथ ही यदि हम पलकें कम झपकते हैं और गैजेट्स की स्क्रीन पर एकटक देखते हुए अधिक वक्त बिताते हैं तो हमारी आंखों के रेटिना की नर्व्स सिकुड़ने लगती हैं। इससे हमारी देखने की क्षमता कमजोर होने लगती है। इन सभी दिक्कतों से बचने के लिए जरूरी है कि हम अपने नियमित भोजन में उस खाद्य पदार्थों का उपयोग करें, जो विटमिन-ए से भरपूर होते हैं।

अंगूर पहुंचाएगा लाभ

NBT

-अंगूर खाना हम सभी को पसंद होता है। काले या हरे जैसे भी अंगूर खाना भी आपको पसंद हो आप हर दिन खाइए और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखिए।

-क्योंकि अंगूर खाने से विटमिन-ए की प्राप्त तो होती ही है। शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने से

पपीता बढ़ाता है देखने की क्षमता

NBT

-पपीते का उपयोग फल और सब्जी दोनों रूपों में किया जाता है। पपीते को चाहे जिस भी रूप में खाइए ये आपकी सेहत को पोषण देने का काम करेगा।

-एक छोटा पपीता हर दिन खाने से आपके शरीर में 30 प्रतिशत विटमिन-ए की पूर्ति हो जाएगी। साथ ही कुछ दिन तक लगातार ऐसा करने से ना केवल आपकी आंखों की रोशनी और चमक बढ़ेगी बल्कि आपकी त्वचा भी बहुत अधिक स्वस्थ और आकर्षक बन जाएगी।

विलायती खरबूजा और रॉकमैलन

NBT

-आमतौर पर आपको बाजार में दो तरह के खरबूजे देखने को मिलते हैं। एक के ऊपर धारियां होती हैं और दूसरे का छिलका भूरे रंग का होता है और और धारीदार खरबूजे से थोड़ा मोटा भी होता है। इस खरबूजे को विलायती खरबूजा और रॉकमैलन भी कहते हैं।

-यह खरबूजा विटमिन-ए प्राप्त करने का एक बेहतरीन सोर्स होता है। गर्मी के मौसम में और बरसात में भी, जब तक आपको बाजार में यह खरबूजा आराम से मिल सके आपको इसका सेवन करना चाहिए। अगर आप हर दिन 100 ग्राम खरबूजा खाते हैं तो आपको हर दिन की जरूरत के हिसाब से 68 प्रतिशत विटमिन-ए मिल जाता है।

स्क्वाश होता है कद्दू जैसा

NBT

-स्क्वाश कद्दू की एक तरह की प्रजाती होती है। हमारे देसी कद्दू में जहां बीच में भरपूर बीज होते हैं, वहीं स्क्वाश देखने में पपीते की तरह होता है और खूबियों में कद्दू की तरह। यह छोटी और बड़ी प्रजातियों में भी पाया जाता है।

-स्क्वाश भी विटमिन-ए प्राप्त करने का एक शानदार विकल्प होता है। आप हर दिन 100 ग्राम स्क्वाश का सेवन कर विटमिन-ए की नियमित जरूरत का बड़ा हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं।

शिमला मिर्च से मिलता है विटमिन-ए

NBT

-शिमला मिर्च को आप चाहे सलाद के रूप में खाएं या सब्जी के रूप में। यह आपकी आंखों की सेहत का पूरा ध्यान रखती है। अगर आप हर दिन कतरी हुई या चोप की हुई 1 कप शिमला मिर्च खाते हैं तो यह आपको विटमिन-ए की एक दिन के लिए पर्याप्त डोज दे देता है।

-यानी इतनी मात्रा में शिमला मिर्च खाने के बाद आपको विटमिन-ए की प्राप्ति के लिए कुछ और खाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए यह स्वादिष्ट और आसान तरीका है अपनी आंखों को हेल्दी रखने का।

मलाइका अरोड़ा ने बताया पानी पीने का सही तरीका, जानें 46 की उम्र कैसे दिखती हैं इतनी हॉट


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here