benefits of garlic with water: Benefits Of Garlic With Hot Water : गर्म पानी के साथ खाएं लहसुन की 2 कलियां, नहीं होंगी यह 6 समस्याएं – top 5 health benefits of garlic with hot other

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Benefits Of Garlic With Hot Water : गर्म पानी के साथ खाएं लहसुन की 2 कलियां, नहीं होंगी यह 6 समस्याएंलहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो प्रतिदिन घर के खाने में जरूर इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, तड़का देने के लिए लहसुन का इस्तेमाल दाल और सब्जियों में अनिवार्य रूप से किया जाता है। लहसुन के अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने का कार्य करते हैं।लहसुन का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है। इसे अगर गर्म पानी के साथ इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी फायदा पहुंचाएगा।

इससे जुड़े कुछ दिलचस्प फायदों के बारे में आपको यह जानकारी दी जाएगी कि कैसे गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से बेहतरीन फायदा मिल सकता है।

कब्ज की समस्या दूर होगी

NBT

कब्ज की समस्या से यदि आप परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन को चबाकर खाएं। यह पाचन क्रिया को तेजी से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा और आपकी कब्ज की समस्या से भी काफी हद तक राहत दिलाने के काम आ सकता है।

​पौरुष शक्ति होगी मजबूत

NBT

पौरुष शक्ति को मजबूत बनाने के लिए लहसुन का सेवन गर्म पानी के साथ किया जा सकता है। गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने के कारण बॉडी डिटॉक्सिफाई होगी और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बनाने में भी मदद मिल सकती है। इसका सीधा असर और पौरुष शक्ति को मजबूत बनाने पर पड़ेगा।

हृदय रोग की बीमारी का खतरा होगा काम

NBT

लहसुन में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी पाई जाती है। इसलिए कच्चे लहसुन का सेवन करने से आप दिल की जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे। इसके अलावा गर्म पानी के साथ अगर लहसुन का सेवन करते हैं तो यह ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करके हृदय रोग के खतरे को भी कई गुना तक कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें : आयुर्वेदिक तरीके से मजबूत करें रोग प्रतिरोधक क्षमता, इन 5 औषधियों से मिलेगी मदद

​एंटी बैक्टीरियल एंटी वायरल एक्टिविटी से भरपूर

NBT

बारिश के दिनों में गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन जरूर किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि गर्म पानी पीने के कारण आपके शरीर को कई बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा। इसके साथ-साथ लहसुन में मौजूद एंटी बैक्टीरियल एंटी वायरल एक्टिविटी बारिश के दिनों में होने वाले फंगल संक्रमण, फ्लू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से भी आपके शरीर को बचाए रखेंगे।

​डायबिटीज का खतरा कम होता है

NBT

डायबिटीज के कारण व्यक्ति को अन्य कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है क्योंकि डायबिटीज से पीड़ित होने के बाद किसी भी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ शरीर के मुकाबले काफी कमजोर हो जाती है। जबकि लहसुन में मौजूद एंटी डायबेटिक गुण डायबिटीज के कारण होने वाले जोखिम से आपके शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

​दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ाए

NBT

लहसुन का सेवन अगर गर्म पानी के साथ किया जाए तो यह दिमाग की कार्य क्षमता को भी काफी प्रभावित करता है। यह आपके दिमाग से स्ट्रेस को दूर करेगा। इस कारण आप बड़ी आसानी से किसी भी विषय पर अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित कर सकेंगे। इसके अलावा लहसुन मेमोरी पावर को भी बूस्ट करने की भी क्षमता रखता है। 2 हफ्ते तक लगातार इसका सेवन करके आप इससे होने वाले फायदे का असर खुद ही महसूस करने लगेंगे।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के नए 3 लक्षणों से बढ़ रहा खतरा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here