Amitabh and Abhishek Bachchan confirmed coronavirus infection, people wish for speedy recovery – अमिताभ और अभिषेक बच्चन में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, लोगों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मुंबई:

अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी. अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. अस्पताल में भर्ती हो गया हूं. अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है. परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं. उनकी रिपोर्ट का इंतजार है.” 77 वर्षीय बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के सूत्रों ने उन्हें पृथक वार्ड में रखने की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें

उन्होंने यह भी लिखा , ‘‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें.”

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है.”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘बीएमसी के अधिकारी संपर्क में हैं और हम उनके मुताबिक नियमों का पालन कर रहे हैं.” अमिताभ बच्चन की पोस्ट के कुछ ही मिनट बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जाने लगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here