Donald Trump wears a Face Mask for first time during Coronavirus Pandemic visiting military hospital | कोरोना महामारी के दौरान पहली बार फेस मास्क पहने दिखे ट्रंप, पहले किया था इनकार

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट काल के दौरान पहली बार शनिवार को मास्क पहने हुए नजर आए. कुछ महीनों पहले ट्रंप ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने के लिए मना कर दिया था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप मिलिट्री हॉस्पिटल के दौरे पर गए थे जहां वो मास्क पहने हुए दिखाई दिए. अमेरिका पूरी दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल में स्कूल खुलवाना चाह रहे ट्रंप, फंड बंद करने की धमकी, शिक्षकों ने खोला मोर्चा

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में करीब 60 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमेरिका में अब तक 3,263,073 कोरोना संक्रमित हुए हैं. कोरोना से अभी तक अमेरिका में 134,659 लोगों की मौत हो चुकी है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here