कांग्रेस और निर्दलीय MLA को शिवराज ने बनाया निगम अध्यक्ष, मिला मंत्री दर्जा

कमलनाथ सरकार में खनिज मंत्री थे प्रदीप जायसवाल, अब बने खनिज निगम के अध्यक्ष

प्रद्युम्न सिंह लोधी ने छोड़ी विधानसभा की सदस्यता और बीजेपी ने बनाया नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष

भोपाल। कांग्रेस से आए 14 पूर्व विधायकों को मंत्री बनाने के बाद मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार अब निर्दलीय और कांग्रेस विधायकों पर मेहरबान है।

बड़ा मलहरा के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने के बाद बीजेपी की सदस्यता ले ली। शाम को लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें कैबिनेट मंत्री दर्जा दिया गया है। लोधी ने आज ही विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है।

वहीं कमलनाथ सरकार में खनिज विभाग के मंत्री रहे निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को मध्यप्रदेश स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहेगा।

नियुक्ति के आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here