अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. (सांकेतिक फोटो)
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 73 मरीजों को छुट्टी दे दी गई. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 21,7433 नमूनों की जांच की गई है.
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 73 मरीजों को छुट्टी दे दी गई. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 21,7433 नमूनों की जांच की गई है. राज्य में 1084 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित 20 लोगों की मौत हुई है.
28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 841 मामले रायपुर जिले में आए हैं. उन्होंने बताया कि अब तक जिन जिलों में 10 से कम मामले दर्ज किए गए हैं. उनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सात) और कोंडागांव (आठ) शामिल हैं.तब संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर अब 2761 हो गई थी
बता दें कि बीते हफ्ते 29 जून को छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले सामने आये थे. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर अब 2761 हो गई थी. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने बताया था कि आज कुल 67 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. इनमें जशपुर जिले से 25, दुर्ग से 9, गरियाबंद से 6, रायपुर और राजनांदगांव से पांच-पांच, महासमुंद और रायगढ़ से तीन-तीन, बेमेतरा, दंतेवाड़ा और सुकमा से दो-दो तथा कवर्धा, कोरबा, नारायणपुर, जांजगीर और बालोद जिले से एक-एक मरीज शामिल थे. वहीं तब प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 598 हो गई थी.

