भाप्रसे के 2 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
भोपाल : बुधवार, जुलाई 15, 2020, 21:52 IST

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। राज्यपाल के अपर सचिव श्री अभय कुमार वर्मा को कलेक्टर अशोकनगर पदस्थ किया गया है। एक अन्य आदेश में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डोरी श्री कुमार सत्यम को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सौंसर जिला छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।
राजेश बैन
Source link

