bhumi pednekar priyanka chopra birthday: भूमि पेडनेकर हैं ‘नकलची’ ! इन 3 चीजों में प्रियंका चोपड़ा को करती हैं फुल ऑन ‘कॉपी’ – birthday girl bhumi pednekar follows priyanka chopra in fashion and style

भूमि पेडनेकर और प्रियंका चोपड़ा के बीच न सिर्फ बर्थडे डेट सिमिलर है, बल्कि इन दोनों के फैशन तक में काफी ज्यादा समानता देखने को मिलती है। ऐसे कई मौके सामने आए हैं, जिसमें भूमि, पीसी को फॉलो करती नजर आई हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

भूमि पेडनेकर इस बात को खुद मान चुकी हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर स्टॉक करती हैं। यह दिखाता है कि यह अदाकारा ‘देसी गर्ल’ से जुड़ी चीजों को कितना फॉलो करती है। वैसे इसकी झलक भूमि के कपड़ों से लेकर बालों के स्टाइल तक में साफ देखी जा सकती है। हम लाए हैं भूमि से जुड़ी ऐसी ही 3 तस्वीरें, जिन्हें देख आप भी मान जाएंगे कि यह अदाकारा प्रियंका को कई मायनों में ‘कॉपी’ करती है।

फैशन ऐंड स्टाइल

करियर की शुरुआत में सिंपल स्टाइल लवर भूमि पेडनेकर अब फैशनेबल बाला में तब्दील हो चुकी है। इसके पीछे उनकी स्टाइलिस्ट के साथ ही शायद प्रियंका चोपड़ा को भी क्रेडिट देना चाहिए। प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस से लेकर पावर सूट लुक और बॉडी कॉन ड्रेसेस तक, भूमि के ये सभी स्टाइल कहीं न कहीं प्रियंका से इंस्पायर्ड दिखते हैं।

NBT

भूमि पेडनेकर के सिर चढ़ रहा प्रियंका चोपड़ा के फैशन का बुखार?



हेयरस्टाइल


भूमि हेयरस्टाइल के मामले में भी प्रियंका को फॉलो करती दिखती हैं। प्रियंका के जब लंबे बाल थे और फिर जब उन्होंने अपने हेयर छोटे करवा लिए, तो भूमि भी उनकी इसी राह को फॉलो करती दिखीं। अपने बालों को भूमि जिस तरह से लुक्स के मुताबिक स्टाइल करवाती हैं, वह सीधे तौर पर प्रियंका चोपड़ा की स्टाइल से मैच करती नजर आती है।

NBT

भूमि से लेकर तारा तक के साड़ी लुक को देख लोग बोले ‘ये ब्लाउज पहना है या ब्रा?’



मेकअप


प्रियंका चोपड़ा को उनके न्यूड मेकअप लव के लिए जाना जाता है। नैचरल टोन मेकअप के साथ, आईज को हाईलाइट करना और प्लंप लिप्स पर नॉन-ग्लॉसी लिपस्टिक इस्तेमाल करना, पीसी की पहचान है।

NBT

भूमि के मेकअप में भी इन चीजों को आसानी से नोटिस किया जा सकता है। वह भी न्यूड मेकअप के साथ प्रियंका की तरह मैट लिपस्टिक यूज करती हैं और अपनी खूबसूरत आंखों को जरूर हाईलाइट करवाती हैं।

Web Title birthday girl bhumi pednekar follows priyanka chopra in fashion and style(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here