राज्य मंत्री श्री कावरे ने गांगुलपारा जलाशय का किया निरीक्षण


राज्य मंत्री श्री कावरे ने गांगुलपारा जलाशय का किया निरीक्षण


सिंचाई विभाग के एसडीओ एवं उपयंत्री पर कार्यवाही करने के निर्देश
 


भोपाल : रविवार, जुलाई 19, 2020, 18:45 IST

 आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्यमंत्री श्री रामकिशोर  कावरे ने अधिकारियों के साथ बालाघाट के गांगुलपारा जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय के स्लूस गेट को नया बनाने के संबंध में निर्देशों के बावजूद कार्यवाही न करने वाले एस.डी.ओ. और उप यंत्री के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि जलाशय के स्लूस गेट को नया बनवाने के लिए प्रयास क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में जलाशय के स्लूस गेट के खराब होने का मामला लाया गया था और उनके द्वारा संबंधित उपयंत्री एवं एसडीओ को इस संबंध में कार्यवाही करने के लिये कहा था। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। राज्यमंत्री श्री कावरे ने गांगुलपारा जलाशय के स्लूस गेट के खराब होने को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सीधे किसानों एवं मछुआरों के हित से जुड़े इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here