China New 47 Coronavirus case reports in Urumqi City of Xinjiang State | चीन के शिनजियांग प्रांत में अचानक बढ़े कोरोना के मामले, यात्रा पर लगा बैन

उरुमकी: चीन (China) के उत्तर-पश्चिमी शहर उरुमकी में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में चीन में कोरोना संक्रमण के नए 47 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 17 मामले शिनजियांग प्रांत के उरूमकी शहर से जुड़े हुए हैं. जबकि 5 मामले बाहर से देश में आए लोगों के हैं.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया. चीन के कुल 83 हजार 682 कोरोना संक्रमितों में से अब तक 4,634 लोगों की मौत हुई है. जबकि लक्षण वाले 249 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं बिना लक्षण वाले 158 मरीजों को आइसोलेशन में रखकर निगरानी की जा रही है.

उरुमकी में कोरोना का उभार होने से पहले चीन ने देश में बड़े स्तर पर अभियान चलाकर सामुदायिक संक्रमण होने से रोक लिया था. उरुमकी में कोरोना के नए मामले आने के बाद अब शहर में मेट्रो, बस और टैक्सी सेवा पर रोक लगा दी गई है. लोगों की यात्राओं पर प्रतिबंध लगाकर व्यापक स्तर पर कोरोना टेस्टिंग के आदेश दिए गए हैं.

चीन ने शिनजियांग प्रांत में सख्त नियंत्रण लागू किया है. चीन का कहना है कि आतंकवाद और मजहबी चरमवाद से निपटने के लिए ऐसा करना जरूरी है. वहीं नागरिक अधिकार समूह और विदेशी सरकारें चीन पर क्षेत्र के उइगरों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के मानवाधिकार हनन का आरोप लगाते हैं.

ये भी पढ़े- अमेरिका में चीनी दूतावास सामने प्रदर्शन, लगे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ नारे

इस बीच बीजिंग में पिछले 14 दिनों में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी का लेवल 2 से घटाकर 3 करने की घोषणा की है. यह कदम काफी हद तक प्रतीकात्मक है. इस लेवल में अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी, तापमान की जांच और विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन शामिल है.

बीजिंग से राहत की खबरों के बीज हांगकांग में रविवार को 100 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने सामने आए. इसके साथ ही हांगकांग में इंडोर मनोरंजन केंद्रों, पब्लिक लाइब्रेरी को बंद करने और दक्षिण अफ्रीका समेत कोरोना प्रभावित सात देशों से आने वाले यात्रियों पर क्वारंटाइन के नए मानक लागू किए जाने की आशंका पैदा हो गई है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here