lifestyle planning to buy a designer outfit check this guideline
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
लहंगा लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी अपने डिजाइनर लहंगे को ऑनलाइन खरीदने का मन बना रही हैं? अगर हां, तो लहंगे को खरीदने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग आज के समय में काफी सुविधाजनक है, लेकिन कभी-कभार यह जोखिम भरा भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप सस्ते लहंगे को भारी दाम में घर लाने की गलती न करें।
2/6
डिजाइनर स्टोर से खरीदना सबसे बेस्ट

यदि आप सीधे डिजाइनर स्टोर से लहंगा खरीद रही हैं तो यह सबसे अच्छा है, लेकिन जब आप अपने लहंगे को किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद रही हैं, तो सबसे पहले आपको उस लहंगे के फैब्रिक की जांच करनी चाहिए। उदाहरण के लिए, लहंगे में लगे रेशम का एक टेस्ट करके आप यह देख सकती हैं कि असली है भी या नहीं।
3/6
कैसे पता चलेगा कि रेशम असली है या नकली

अपने हाथों से रेशम को रगड़ कर देखें। यदि वह आपके हाथों को गर्म करता है, तो आप इसे खरीद सकती हैं। बता दें सिंथेटिक कपड़े को आप जितना भी रगड़कर देखें इसमें आपको गर्मी का एहसास नहीं होगा।
4/6
चमकता है डिज़ाइनर लहंगा

डिज़ाइनर लहंगा अपनी चमक के लिए जाना जाता है। इसकी चमक प्रकाश की किरणों के अनुसार बदलती रहती है। ऐसे में अगर आप डिज़ाइनर लहंगा खरीदने का मन बना रही हैं तो उसकी चमक को परखना न भूलें।
5/6
समय का भी रखें ध्यान

यदि आप अपने लहंगे को ऑनलाइन मंगा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप वेबसाइट के बारे में सबकुछ पहले से जानती हों। आउटफिट बनाने और उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय की भी जांच करें।
6/6
मेंटेनेंस की भी है जरूरत

हर डिजाइनर आउटफिट को मेंटेनेंस की खास जरूरत होती है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का फैब्रिक खरीद रही हैं। इसलिए अपने डिजाइनर के साथ यह सुनिश्चित करना बिल्कुल न भूलें कि लहंगे को लंबे समय तक कैसे रखा जाए।
Source link


