New Zealand PM fired immigration minister over affair with staff member | मंत्री का था महिला कर्मचारी से अफेयर, PM ने कर दी छुट्टी

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने अपने सीनियर कैबिनेट मंत्री इयान लीस-गैलोवे (Iain Lees-Galloway) को एक पूर्व कर्मचारी से अफेयर के चलते अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया. ये फैसला उस वक्त लिया गया है जब सितंबर में आम चुनाव होने के चलते मंत्रियों के कामकाज पर नजरें और ज्यादा चौकस हो चली हैं. इयान लीस-गैलोवे न्यूजीलैंड के अप्रवासी मामलों के मंत्री थे. उनके बारे में जैसे ही पीएम को पता चला कि उनका एक ऐसी सरकारी संस्था की पूर्व कर्मचारी से अफेयर था, जो उन्हीं के विभाग के तहत आती थी, तो पीएम ने उन्हें पद से हटा दिया.

पीएम अर्डर्न ने मीडिया को बताया कि, इयान लीस-गैलोवे का पद एक मंत्री का था, उन्हें इसलिए नहीं बचाया जा सकता था क्योंकि उनका रोल कर्मचारियों के व्यवहार और कार्यस्थल पर रिश्तों में नियंत्रक का था. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक अर्डर्न ने कहा, “पिछले 12 महीनों में मंत्री ने ये दिखा दिया कि उनमें निर्णय लेने की कमी थी, इस रिश्ते के चलते उन्होंने अपने ऊपर अपने ही ऑफिस के गलत इस्तेमाल के आरोपों को हवा दी है.” 

पीएम ने कहा कि वो लीस-गैलोवे पर कोई नैतिक फैसला नहीं सुना रहीं हैं. साथ ही कहा, “उन्होंने अपने व्यवहार में उन आदर्शों को नहीं रखा, जो मैं उनसे एक मंत्री के तौर पर उम्मीद रखती थी, मंत्री वर्कप्लेस पर एक संस्कृति और पैमाने तय करने का प्रभारी होता है.”

ये भी देखें-

PM ने कहा कि वह संसदीय संस्कृति में सुधार करना चाहती हैं, ताकि जनता का विश्वास हासिल कर सकें. यह पता लगाने के लिए कि इयान लीस-गैलोवे ने अफेयर के लिए करदाताओं के धन का उपयोग तो नहीं किया, जांच के आदेश भी दिए गए हैं.  

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कर्मचारी के साथ मंत्री के अफेयर की खबरें पीएम अर्डर्न के ऑफिस तक विपक्ष के नेता जूडिथ कोलिंस ने पहुंचाईं, जिसने जनता से अपील की थी वो पीएम से इस आपत्तिजनक, असंसदीय व्यवहार से जुड़े आरोपों पर सवाल पूछे. शादीशुदा और 3 बच्चों के पिता इयान लीस-गैलोवे ने एक छोटे सा बयान जारी करके ये माना है कि उन्होंने ‘पूरी तरह से अनुचित’ व्यवहार किया है, और अपने परिवार को नीचा दिखाने के लिए माफी भी मांगी है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here