skin care routine: Skin Care: कोई मेकअप नहीं बल्कि नैचुरली ग्लो करेगी स्किन – beauty tips and skin care regime to get glowing skin naturally

Skin Care: Instagram पर अपनी खूबसूरत पिक्चर्स डालना किसे पसंद नहीं? लेकिन क्या आप मेकअप कर के ही खूसबसुरत दिखना चाहती हैं? इस पोस्ट में पढ़ें स्किन केयर टिप्स जिसे फॉलो कर के थोड़ी देर से ही सही, लेकिन आपकी स्किन को मिलेगा परफेक्ट नेचुरल ग्लो…

Edited By Sakshi Pandya | नवभारत टाइम्स | Updated:

NBT

Skin care: Tik-Tok के बैन हो जाने के बाद Instagram का Reels अब खूब चल गया है। Reels के आने से पहले भी इंस्टाग्राम की पॉपुलैरिटी कम नहीं थी। फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट्स के मुकाबले इंस्टाग्राम का लुक, फील और ऑडियंस तीनों ही बहुत अलग है। एक चीज जो हम सभी चाहते हैं, वो यह कि इन हैंडल्स पर जाने वाली हमारी पिक्चर्स किसी सेलिब्रिटी से कम खूबसूरत न दिखें। इसके लिए आपको किसी फ़िल्टर का इस्तेमाल ही न करने पड़े तो कैसा हो? अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करके आप नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इन तरीकों से अपनी स्किन को आप ग्लोइंग और फ्रेश बना सकती हैं।

हमारी रूटीन लाइफ की तरह हमारा स्किन केयर रूटीन भी बनता बिगड़ता रहता है और यही कारण है कि समय-समय पर हमें कुछ-न-कुछ स्किन प्रॉब्लम्स आती रहती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स या फ़िल्टर की नहीं बल्कि एक हेल्दी लाइफस्टाइल, अच्छी डाइट, ऑर्गेनिक या नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सुरक्षित स्किन केयर काफी है। इन सभी चीजों को फॉलो करने से ग्लोइंग स्किन भले ही थोड़ी देरी से मिले, लेकिन वो नेचुरल और लंबे समय तक रहने वाली होगी। इसमें आप कुछ डाइट, कुछ लाइफस्टाइल और कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स को मिक्स करके हेल्दी और ग्लोइंग स्किन नेचुरल तरीके से पा सकती हैं।

White Hair: आंवले से घर पर बनाएं नेचुरल डाई, 2 दिन में बालों की सफेद हो जाएगी कम



ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं?


सबसे पहले, यह देखें कि आपको क्या-क्या स्किन प्रॉब्लम है। जैसे कि आपकी ऑयली स्किन है या एक्ने प्रॉब्लम है। इसे मेकअप से छिपाने की बजाय इसे जड़ से ख़त्म करने पर ध्यान दें। मेकअप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें, उसे छुपाने के लिए नहीं। अगर स्थिति ज्यादा ख़राब है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करने में देरी न करें।

गोरेपन से लेकर पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए ऐसे लगाएं चंदनगोरेपन से लेकर पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए ऐसे लगाएं चंदन

हाइड्रेटेड रहें: आपने कई सेलेब्रिटीज को स्किन केयर रूटीन में कहते हुए सुना होगा कि हाइड्रेटेड रहना यानी कि खूब पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी पीने के साथ-साथ क्लीन्ज़र्स से लेकर स्क्रब, सीरम और मॉइस्चराइजर्स आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने में बहुत मदद करते हैं। अगर आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी तो अपने आप चमकने लगेगी और इससे स्किन प्रॉब्लम्स भी कम होंगी। हमेशा थोड़े लाइट प्रोडक्ट्स का ही चुनाव करें।

पार्टी के लिए ब्रोंजर कर सकता है मदद: मेकअप कीटस में आजकल लड़कियां ब्रोंजर का कम ही इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ब्रोंजर कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स में से एक है जो सिर्फ एक स्वाइप में आपके चेहरे को नेचुरल शाइन देता है। अगली बार किसी पार्टी में जाएं तो इस लुक को जरूर ट्राय करें।

नहीं करनी पड़ेगी कोई एक्‍सरसाइज, इन घरेलू उपायों से 1 हफ्ते में ही कम हो जाएगी Double Chin

अगर आपको ग्लोइंग स्किन बहुत पसंद है तो आपके मेकअप किट में मैट फार्मूला की जगह ऐसे प्रोडक्ट्स लेने चाहिए जो स्किन को ड्राई लुक न दें। अब चाहे वो आपका ब्लश, फाउंडेशन, हाइलाइटर हो या और कुछ। इन प्रोडक्ट्स को क्रीम या लिक्विड के रूप में लें और पाउडर या मैट प्रोडक्ट्स को न रखें। रोजाना के लुक के लिए यह बहुत काम आएगा। इसके बाद लुक को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटिंग स्प्रे से लॉक कर लें।

Web Title beauty tips and skin care regime to get glowing skin naturally(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here