यूलिया वंतूर नैचरल ब्यूटी हैं, तभी तो इस विदेशी बाला को जब भी साड़ी अवतार में देखा जाता है, तो उनकी खूबसूरती सभी का दिल चुरा लेती है। चलिए यूलिया के बर्थडे पर देखते हैं उनकी ऐसी ही ब्यूटीफुल साड़ी लुक की पिक्स।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सलमान खान और यूलिया वंतूर को रिपोर्ट्स जहां ‘बायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड’ बताती हैं, तो वहीं दोनों एक-दूसरे को बस बहुत अच्छा दोस्त बताते हैं। अब रिश्ते की सच्चाई क्या है, यह तो ये दोनों ही बता सकेंगे, लेकिन एक बात जरूर है कि भारत आने के बाद यूलिया जिस तरह से भारतीय रंग-ढंग में ढली है, उसे देख जरूर ऐक्टर के फैन्स खुश हो जाते हैं। खासतौर से जब-जब इस बाला को साड़ी में स्पॉट किया जाता है, तब सोशल मीडिया पर यूजर्स ढेरों कॉमेंट्स कर उनकी तारीफ करते-करते थकते नहीं हैं। चलिए देखते हैं उनके ऐसे ही कुछ साड़ी लुक्स:
यूलिया जब एक कार्यक्रम में मेहमान बनकर गईं, तो उन्होंने लाल रंग की शिमरी साड़ी पहनी थी। सीक्वंस वर्क वाली इस साड़ी में उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही थी। ऊपर से यूलिया ने अपने इस इंडियन लुक के साथ बालों को जूड़े में स्टाइल करते हुए गजरा तक लगाया था, जो उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा रहा था।
ये खूबसूरत बाला जब सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ के प्रीमियर पर पहुंची थी, तब भी उन्होंने साड़ी ही पहनी थी। ब्लैक कलर की इस साड़ी के पल्ले पर चेकर्ड और फ्लोरल प्रिंट था, वहीं बॉर्डर पर नियॉन ग्रीन कलर का बॉक्स प्रिंट था।
साड़ी को लेकर यूलिया की दीवानगी कुछ ऐसी हो गई है कि वह तो अमेरिका में भी इसे पहनी नजर आ जाती हैं। ये सिंगर और ऐक्ट्रेस जब एलए में एक शादी में शरीक हुई, तो उन्होंने अपने लिए ब्लैक साड़ी लुक चुना। इस प्लेन साड़ी की बॉर्डर सिल्वर कलर की थी। यूलिया ने इसके साथ बॉर्डर से मैच करता ही स्ट्रैप स्लीव्स का स्ट्रेटकट नेकलाइन ब्लाउज पहना था।
वैसे ये तो मानना पड़ेगा कि चाहे साड़ी भारी हो या लाइट वेट, डार्क कलर की हो या फिर लाइट कलर की, सभी में यूलिया सुंदर ही लगती हैं। अब आप इस लुक को ही देख लीजिए। एक कार्यक्रम में यूलिया पीच कलर की साड़ी पहनी दिखी थीं। मनीष मल्होत्रा की इस साड़ी में उनकी सुंदरता कितनी निखरकर आ रही थी, इसे आप खुद देख सकते हैं।
रेकमेंडेड खबरें
सुशांत की ‘दिल बेचारा’ को लेकर दोस्त महेश शेट्टी का इमोशनल म..
जानें, कब और कहां देख सकते हैं सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ..
चीन को बड़ा झटका, भारत में बनने लगे iPhone 11
Maharashtra: 10वीं तक के लिए शुरू हुए 4 यू-ट्यूब चैनल, जानें..
Hair Care: सदियों पुराना है बाल धोने का यह तरीका, जानें काली..
Maruti Suzuki Ignis को मिला नया अपडेट, जानें क्या बदला
निया शर्मा के ये रिवीलिंग कपड़े देख भड़क गए थे फैन्स, बोले ‘..
Breast Milk को कितने घंटे या दिनों तक स्टोर करना सही है?
AMU: 5 अगस्त से होंगे फाइनल ईयर एग्जाम्स, नया शैक्षणिक सत्र ..
गुलाबी गाल, हैवी ईयरिंग्स और गोल्डन साड़ी, जब होने वाली दुल्..
तेंदुलकर का ‘फारवर्ड प्रेस’ और शास्त्री के ‘क्रीज के बाहर खड..
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कहा, रेशम, ऊनी उत्पादों के बाजार ..
कानपुर किडनैपिंग- मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, सीओ समेत चार ..
कोरोना काल पर युवाओं को आनंद कुमार की सलाह, लंदन की किताब मे..
कोविड-19: महाराष्ट्र के ठाणे में अब आवासीय परिसरों से सामने ..
Source link


