coronavirus cases in India crosses 13 lakh mark – भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले 13 लाख के पार

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले 13 लाख के पार

भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है. शुक्रार की शाम को देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 13 लाख के पार हो गया. शुक्रवार को यहां कोरोना से मरनेवालों की संख्या 30000 के पार हो गई जिसके बाद ने भारत ने इस मामले में फ्रांस को भी पीछे छोड़ दिया. अब कोरोना से मौतों के मामले में भारत दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गया है. अब केवल अमेरिका, ब्राजिल, ब्रिटेन, मेक्स‍िको और इटली ही भारत से आगे हैं.

शुक्रवार को ही भारत में सबसे ज्यादा मामले सामने आने का नया रिकॉर्ड बन गया. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक 49 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है. 24 जुलाई की सुबह तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 49,310 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही अब देश में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 12.87 लाख के पार हो गई है. इतना ही नहीं, पिछले 24 घंटों में 740 लोगों की मौत भी हुई. इसी के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया. अभी तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 30,601 हो गई है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here