Bihar Coronavirus: 2803 new cases of Covid-19, death toll is 232

बिहार में कोविड-19 के 2803 नए मामले, मरने वालों की संख्या 232 हुई

प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना:

Bihar Coronavirus: बिहार में शनिवार की शाम को समाप्त पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2803 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 11 लोग की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक कुल 232 लोग की मौत हुई है. 

यह भी पढ़ें

विभाग का कहना है कि आज आए 2,803 नए मामलों में से 1,782 मामले वे हैं जिनकी जांच 23 जुलाई या उससे पहले हुई थी, जबकि बाकी 1,021 मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं. राज्य में शनिवार तक 36,314 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा, बाढ़ ने धारण किया विकराल रूप

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 11,562 लोगों का इलाज चल रहा है. शुक्रवार से अभी तक 1,688 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. राज्य में अभी तक 24,520 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और संक्रमण मुक्त होने की दर 67.52 प्रतिशत है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here