ग्वालियर शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली सूचनाएँ देने एक नया विकल्प


ग्वालियर शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली सूचनाएँ देने एक नया विकल्प


अब फेसबुक के जरिए भी मिलेगी जानकारी 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 27, 2020, 17:18 IST

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत ग्वालियर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली क्षेत्र से जुड़ी नवीनतम योजनाएँ, तकनीकी जानकारी, विभिन्न प्रमाणिक सूचनाएॅा अब सोशल मीडिया के माध्यम से आसानी से मिल सकेंगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ग्वालियर शहर वृत्त द्वारा ग्वालियर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को अन्य जनसंचार माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं के अलावा सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से नया विकल्प उपलब्ध कराया गया है। फेसबुक पेज का एड्रेस https://www.facebook.com/MPEBGwalior है। इस फेसबुक पेज के माध्यम से ग्वालियर शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत से जुड़ी तमाम योजनाएं, खबरों, शटडाउन आदि से अपडेट रखा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को अब घर बैठे ही विद्युत संबंधी सभी जानकारियां अपने मोबाइल पर ही आसानी से मिल सकेंगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्वालियर शहर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि ग्वालियर शहर की विद्युत से जुड़ी तमाम जानकारियों से अपडेट रहने के लिए एवं सुझाव अथवा शिकायतों के निराकरण लिए कंपनी के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/MPEBGwalior को लाइक करें एवं घर बैठे सूचनाएं प्राप्त करें।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here