saiee manjrekar steals limelight from malaika: जब मलाइका अरोड़ा के ग्लैमर पर भारी पड़ गई सई मांजरेकर

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

इस बात में कोई दो राय नहीं कि मलाइका अरोड़ा बीटाउन की सबसे ग्लैमरस सिलेब्रिटी में से एक हैं। यही वजह है कि इस बाला को फैशन शोज में भी जरूर शो-स्टॉपर के रूप में न्योता दिया जाता है। लैक्मे फैशन वीक 2020 में भी जब वह रैंप पर उतरीं, तो दर्शक उन्हें बस देखते ही रह गए। हालांकि, इसी दिन जब एक और ऐक्ट्रेस ने रैंप पर जलवा बिखेरा, तो उसके आगे मलाइका का ग्लैमर भी फीका पड़ता नजर आया।

दरअसल, फरवरी 2020 में आयोजित हुए लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन मलाइका अरोड़ा, फैशन डिजाइनर VARUN CHAKKILAM के न्यू कलेक्शन के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। रैंप पर यह अदाकारा डार्क रेड कलर का ऐ-लाइन लहंगा पहनी नजर आई थी। इस पर हेवी सिल्वर वर्क किया गया था।

NBT

जब अर्जुन कपूर के घर पहली बार एकदम नई नवेली दुल्हन बनकर पहुंची थीं मलाइका अरोड़ा

लहंगे का वर्क नेचर से इंस्पायर्ड था, जिस वजह से कढ़ाई के जरिए उस पर फूल-पत्तियां और पक्षी तक उकेरे गए थे। इसके साथ ब्लाउज को ट्रेंडी लुक देते हुए, उसे स्ट्रैप स्लीव्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन का रखा गया था। इस पर भी मैचिंग कढ़ाई की गई थी। इस लुक के साथ मलाइका ने चोकर नेकलेस पहना था और दुपट्टे को हाथों में कैरी किया था। उनके इस रैंप लुक की काफी तारीफें हुई थीं।

NBT

इसी दिन ऐक्ट्रेस सई मांजरेकर भी शो-स्टॉपर बन रैंप पर उतरी थीं। उन्हें डिजाइनर जोड़ी JIVIVA ने अपने न्यू ब्राइडल कलेक्शन के लिए चुना था। सई ने क्रीम कलर का लहंगा पहना था, जिस पर मरून और गोल्डन कलर का बेहद सुंदर प्रिंट था। इसकी बॉर्डर पर सीक्वंस वर्क भी किया गया था, जो उसके फॉल को परफेक्ट बना रहा था।

पहले तो मलाइका अरोड़ा ने पहनी हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस, फिर एक्स सासू मां के गाने पर थिरकाए कदम, देखें VIDEO

NBT

सई के क्रीम लहंगे के साथ मरून कलर का पफ्ड शोल्डर ब्लाउज मैच किया गया था। प्रिंसिस कट वाले इस ब्लाउज पर रिच गोल्डन एम्ब्रॉइडरी की गई थी। दुपट्टे को बेहद लाइट वेट रखते हुए उसमें बस गोट्टा-पट्टी बॉर्डर लगाई गई थी। सईं के मेकअप को भी नैचरल रखा गया था और जूलरी में उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और एक हाथ में बैंगल पहना था।

NBT

बॉलिवुड की ये नई नवेली अदाकारा जब इस लुक के साथ रैंप पर उतरी, तो वह किसी रॉयल फैमिली की मेंबर की तरह लग रही थीं। उनका ऑरा और खूबसूरती देख कोई भी उन पर से नजरें नहीं हटा पा रहा था। सई का लुक इतना ज्यादा खूबसूरत था कि वह आसानी से मलाइका के ग्लैमरस लुक पर भारी पड़ गईं और उस दिन की लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

NBT


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here