janhvi kapoor saree look: एक से बढ़कर एक हैं जाह्नवी कपूर के ये साड़ी लुक्स, रक्षाबंधन पर खास दिखने के लिए करें ट्राई – janhvi kapoor saree looks to try on raksha bandhan 2020

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

रक्षाबंधन पर वैसे तो लड़कियां ट्रेंडी क्लोद्स पहनना पसंद करती हैं, लेकिन क्यों न इस बार राखी पर साड़ी पहनी जाए? अगर आपको लगता है कि ये ट्रडिशनल लुक आपको बोरिंग लुक देगा, तो आप जरा जाह्नवी कपूर के इन साड़ी लुक्स पर नजर डाल लें। इनमें आप देख सकेंगी कि अगर आप भी इस अदाकारा की तरह इस स्टाइल को अपनाएंगी, तो आप raksha bandhan पर कितनी खूबसूरत दिख सकती हैं।

बांधनी साड़ी

जाह्नवी कपूर ने एक इवेंट के लिए मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की बांधनी साड़ी पहनी थी। यह सिल्क मटीरियल से बनी थी। ड्यूल टोन वाली इस साड़ी की बॉर्डर पर गोल्डन फ्रिंज डिजाइन दी गई थी। वहीं ब्लू ऐंड ग्रीन शेड की ओवरऑल डिजाइन में भी गोल्ड प्रिंट ऐड किया गया था। इस लुक को जाह्नवी ने स्क्वेर नेकलाइन और स्लीव्सलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया था। जूलरी में उन्होंने सिंपल की जगह स्टेटमेंट चोकर पहना था और बालों को लूज बन में स्टाइल किया था।

NBT

जॉर्जेट साड़ी

NBT



जॉर्जेट की साड़ी लाइटवेट होने के साथ ही प्लीट्स को काफी शानदार फॉल भी देती है। जाह्नवी की इस रानी पिंक कलर की साड़ी में गोल्डन बॉर्डर लगी थी और बाकी ऐरिया को प्लेन ही रखा गया था। उन्होंने इसके साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना और इसे स्टेटमेंट नेकलेस के साथ मैच किया था। जाह्नवी ने हार से मैच करती रिंग भी पहनी थी। वहीं उनके बालों को ब्रेड में स्टाइल किया गया था।

जाह्नवी के 5 लुक जिन्हें देखकर आई श्रीदेवी की याद

साड़ी पर कढ़ाई का काम

NBT

एक कार्यक्रम के लिए जाह्नवी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसकी बॉर्डर पर लाल एम्ब्रॉइडरी और सीक्वंस वर्क किया गया था। यह साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के साथ ही उसमें ब्लिंग एलिमेंट भी जोड़ रहा थे। जाह्नवी ने इसके साथ डीप कट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था और बालों को बीच वेव हेयरस्टाइल दी थी।

पिंक शिफॉन साड़ी

NBT

जाह्नवी ने जब इंस्टाग्राम पर पिंक साड़ी लुक शेयर किया था, तो फैन्स तस्वीरें देख क्रेजी हो गए थे। अर्पिता मेहता की डिजाइन की इस गुलाबी साड़ी में बॉर्डर और मैचिंग ब्लाउज पर कलरफुल थ्रेड वर्क किया गया था, जो उसे बेहद सुंदर लुक दे रहा था। साड़ी के साथ जाह्नवी ने पोल्की मांग टीका और बैंगल्स पहने थे। उन्होंने अपने बालों को वेवी लुक में स्टाइल किया था।

इस रक्षाबंधन, बॉलिवुड के इन स्टाइलिश भाई-बहनों से लें स्टाइल इंस्परेशन

कांजीवरम साड़ी

NBT



कांजीवरम साड़ी की सबसे खास बात ये है कि इसके साथ आप कोई गहना ना भी पहनें, तो भी यह खूबसूरत लुक देती है। जाह्नवी भी दो मौकों पर इस सिल्क की साड़ी में नजर आ चुकी हैं। दोनों ही लुक्स में उन्होंने साड़ी के साथ डीसेंट लुकिंग ब्लाउज को मैच किया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here