Tuesday, July 1, 2025
HomeUncategorizedskin care routine steps: Oily Skin से परेशान लोगों के लिए बहुत...

skin care routine steps: Oily Skin से परेशान लोगों के लिए बहुत काम के हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, एक बार जरूर आजमाएं – skin care tips ayurvedic home remedies for oily skin

NBT

ऑयली स्‍किन वालों को मानसून में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में चेहरा हमेशा चिपचिपा और ऑयली दिखता है। यही नहीं, स्‍किन पोर्स से अधिक सीबम निकलने की वजह से स्‍किन पर बार-बार पिंपल्स होने लगते हैं। बढ़े हुए पोर्स, गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना और स्किन केयर रूटीन को ओवरडोज करना भी सीबम के अत्यधिक उत्पादन का कारण बन सकता है, जिसके परिणामस्वरूप ऑयली स्किन हो सकती है।

ऐसे में आप चाहें तो आयुर्वेदिक स्‍किन केयर का अनोखा फॉर्मूला अपना सकती हैं। जी हां, हम सभी के घरों में कुछ ऐसी सामग्रियां मौजूद हैं, जो हमें ऑयली स्‍किन से राहत प्रदान करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…

चंदन और हल्दी

NBT



इन आयुर्वेदिक पाउडर के पेस्ट को लगाने से आप तैलीय त्वचा से प्रभावी रूप से निपटने में मदद कर सकते हैं। इन पाउडर की समान मात्रा मिलाएं और इसमें पानी या नींबू का रस डालें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से फैलाएं। लगभग 10 मिनट के बाद पानी का उपयोग करके धो लें।

Also read: ऑयली स्‍किन के लिए बेस्‍ट है दही का फेस पैक, चेहरा भी करता है ग्‍लो

एलोवेरा जेल

NBT



अगर आपकी स्‍किन ऑयली है तो अपने घर पर एक एलोवेरा का पौधा जरूर लगाएं। इस हर्बल पौधे को एंटी-इफ्लेमेट्री गुणों के लिए जाना जाता है। एलोवेरा जेल को रोजाना अपने चेहरे पर लगाना आपको कील-मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है। विशेषकर रात में सोते समय इसे स्‍किन पर जरूर लगाएं। तैलीय त्वचा वाले लोग इसे फेस वाश के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद पानी से धो लें।

Also read: Oily Skin वालों को महंगी पड़ सकती है ये 4 गलतियां, जानें टिप्‍स एंड ट्रिक्‍स

दूध

NBT



ऑयली स्‍किन वालों को चेहरे पर दूध जरूर लगाना चाहिए। नींबू और दूध के घोल में कॉटन पैड डुबोकर चेहरे पर लगाएं और फिर पोंछ लें। ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं। इससे चेहरे का रंग साफ होता है और ऑयल कम निकलता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100