UPSC Result 2019: मुंबई की झुग्गियों में बिताए एक दिन ने बदल दी जिंदगी, IIT बॉम्बे से बीटेक सिमी करन बनीं आईएएस | durg – News in Hindi

UPSC Result 2019: मुंबई की झुग्गियों में बिताए एक दिन ने बदल दी जिंदगी, IIT बॉम्बे से बीटेक सिमी करन बनीं आईएएस

सिमी करने ने यूपीएससी की परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल की है.

UPSC Exam Result 2019: सिमी की आईआईटी की परीक्षा मई महीने में खत्म हुई. इसके अगले महीने जून में ही आईएएस की परीक्षा थी. तैयारी के लिए बहुत कम समय होने के बावजूद उन्होंने तैयारी शुरू की.

नई दिल्ली. भिलाई की रहने वाली सिमी करन (Simi Karan) ने आईएएस की परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल की है. छत्तीसगढ़ के मुखयमंत्री भूपेश सिंह बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Singh Baghel) ने इस सफलता के लिए सिमी को और उनके परिवार को मुबारकबाद दी है. सिमी ने 12वीं कक्षा में स्टेट टॉपर थीं और उसके बाद आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया.

पहले प्रयास में हासिल की सफलता
यह सिमी का पहला प्रयास था और पहले ही प्रयास में सिमी ने 31वीं रैंक हासिल कर ली. सिमी की उम्र 22 साल की है.

झुग्गियों ने बदल दी जिंदगीआईआईटी बॉम्बे से बीटेक के बाद एक खास घटना ने सिमी की जिंदगी बदल दी. सिमी बताती हैं कि एक दिन मुंबई में वह झुग्गियों में बच्चों को पढ़ाने के लिए गई थीं. वहां उन बच्चों के संघर्ष को देखकर सिमी ने फैसला किया कि वे वंचित वर्ग औऱ उनके जीवन के लिए कुछ करेंगी.

आईआईटी परीक्षा के एक महीने बाद था IAS एग्जाम
सिमी की आईआईटी की परीक्षा मई महीने में खत्म हुई. इसके अगले महीने जून में ही आईएएस की परीक्षा थी. तैयारी के लिए बहुत कम समय होने के बावजूद उन्होंने तैयारी शुरू की. कम समय होने के कारण उन्होंने स्मार्ट तरीके से काम करने पर जोर दिया ताकि कम समय में ज्यादा तैयारी की जा सके. आईएएस ऑफिसर के तौर पर वह महिला सशक्तीकरण और शिक्षा के लिए काम करना चाहती हैं.


हमेशा से रही हैं अच्छी स्टूडेंट

डीपीएस भिलाई से पढ़ी सिमी हमेशा से एक अच्छी स्टूडेंट रही हैं. वह 12वीं में स्टेट टॉपर रही हैं. उनके पिता डीएन करन भिलाई स्टील प्लांट में काम करते हैं और मां डीपीएस में टीचर हैं. सिमी को उनकी सफलता के लिए आईएएस अधिकारी से लेकर मंत्री तक बधाई दे रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here