किसान अपनी फसलों का बीमा 18 तक करवा सकते हैं


किसान अपनी फसलों का बीमा 18 तक करवा सकते हैं – मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : बुधवार, अगस्त 5, 2020, 19:29 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि किसान अपनी फसलों का बीमा 18 अगस्त 2020 तक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत किसान फसलों का बीमा करवाकर लाभ ले सकते हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जो किसान 31 जुलाई तक फसल बीमा नहीं करवा पाये हैं, ऐसे किसानों के लिये फसल बीमा की तारीख बढ़ाकर 18 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि समय रहते फसल बीमा करायें।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here