इधर, रोजाना इसी तरह के नए मामले भी लगातार आते रहते हैं. ये सिलसिला दशकों से चला आ रहा है और पुलिस मनमाने अपराधों की जांच और कार्रवाई का बोझ पुलिस पर इतना ज्यादा रहता है कि इसके अलावा कोई और रचनात्मक काम करने की कल्पना भी नहीं कर पाती. लेकिन धमतरी पुलिस ने ये दुस्साहस किया है. पुलिस ने अब कुछ ऐसा करने की सोची है जिससे अपराध को होने से पहले ही रोक दिया जाए. इसके लिए अब शार्ट मूवी की मदद ली जा रही है.
बाल तस्करी पर पहली फ़िल्म
जिला पुलिस ने पहली मूवी चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर बनाई है. इसका नाम दिया गया है 72 घंटा , ये करीब 10 मिनट की फिल्म है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे अपराधी छोटे बच्चों का पहले अपहरण करते है फिर या तो फिरौती वसूलते है या फिर बच्चे को बेच देते है. इस फिल्म में बच्चों के मोबाइल की लत को भी दिखाया गया है. इस फिल्म का सार ये है कि जागरूकता और सजगता अगर सभी लोगों में आ जाए तो कोई भी अपराधी कानून के पंजे से नहीं बच सकता है.ये भी पढ़ें: Locust Attack: 32 जिलों तक पहुंची पाकिस्तान से आई ‘आफत’, नागौर सबसे ज्यादा प्रभावित
एएसपी से आरक्षक तक की अदाकारी
72 घंटे नाम की इस फिल्म में अपराध होने के बाद अपराधी 72 घंटे में ही पकड़े जाते है. इस फिल्म में धमतरी के रंगमंच के कलाकारों ने अभिनय तो किया ही है पुलिस विभाग से एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने एसपी की भूमिका भी निभाई है. साथ ही एक एसआई और एक एएसआई ने भी पुलिस अधिकारियों का रोल प्ले किया है. प्रोफेशनल कलाकारों के साथ पुलिस के अफसर अदाकारी में कहीं कम नहीं दिख रहे हैं.
अपराध की संभावना ही खत्म हो
एडिश्नल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि फिल्मों के जरिए हम जागरूकता लाना चाहते हैं जिससे अपराध को होने से पहले ही रोक दिया जाए. अगर अपराध हो भी जाए तो जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचा दिए जाएं. जहां तक फिल्म बनाने पर खर्च का सवाल है तो मनषा ठाकुर रावटे ने बताया कि शासन से मिलने वाले प्रचार प्रसार मद का पैसा इसमें खर्च किया जा रहा है. स्थानीय कलाकार और संस्थाओं की मदद भी ली जा रही है.
ये भी पढ़ें: BSP विधायकों के विलय का मामला: CM गहलोत को फिलहाल राहत, अब 11 अगस्त को आएगा फैसला
प्रयोग जारी रहेगा
धमतरी के पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू ने कहा कि आगे भी इस तरह की और फिल्में पुलिस की तरफ से बनवाई जाएंगी. अगर ये तरीका कारगर रहा तो ये न सिर्फ पुलिस के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा.

