India now has more than 2 million cases of coronavirus – भारत में अब कोरोनावायरस संक्रमण के 20 लाख से ज्यादा मामले

भारत में अब कोरोनावायरस संक्रमण के 20 लाख से ज्यादा मामले

देश में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

नई दिल्ली:

भारत में अब कोरोनावायरस संक्रमण के 20 लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से रिकवर कर चुके मरीजों की संख्या 13,28,336 हो गई है और इसी के साथ स्वस्थ होने की दर सुधर कर 67.62 प्रतिशत हो गयी. वहीं, मृत्यु दर घटकर 2.07 प्रतिशत रह गयी. मंत्रालय के अनुसार ठीक हो चुके मरीजों की संख्या अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या से 7,32,835 ज्यादा है. मंत्रालय ने कहा कि अभी देश में कोविड​​-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 5,95,501 है. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढे़ं: भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 67.62% बढ़ी, मृत्युदर गिरकर हुई 2.07% : सरकार

गुरुवार सुबह 56 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आने की जानकारी मिली थी. वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हुई है. जबकि देशभर में अभी तक कोरोनावायरस से 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 904 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 40 हजार 699 हो गया है. 

सरकार के मुताबिक अभी देश में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,95,501 है. यह कुल मामलों के प्रतिशत के रूप में 30.31 प्रतिशत है. सरकार का कहना है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और यह 67.62 प्रतिशत की ऊंचाई तक पहुंच गया है. मंत्रालय ने कहा कि केंद्र और राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों द्वारा ”परीक्षण, पता करना व उपचार” की रणनीति के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया. इसके अलावा अस्पताल के बुनियादी ढांचे और परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाया गया. अस्पताल में भर्ती रोगियों का मानक दिशानिर्देशों के अनुसार उपचार पर जोर दिया गया. इससे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मृत्यु पर नियंत्रण हो पाया.

ठीक होने के बाद भी कोरोनावायरस का असर?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here