किसानों को उर्वरक की कमी नहीं आने दी जाए : मंत्री श्री पटेल


किसानों को उर्वरक की कमी नहीं आने दी जाए : मंत्री श्री पटेल


हरदा के गृह ग्राम वारंगा से कृषि मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बोनी की समीक्षा
 


भोपाल : गुरूवार, अगस्त 6, 2020, 22:01 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने गृह ग्राम वारंगा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूरे प्रदेश के कृषि उप संचालकों से बोनी की स्थिति पर चर्चा की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसानों को किसी कीमत पर भी उर्वरक की कमी नहीं आने दी जाए। उन्होंने संचालक कृषि श्री संजीव सिंह को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने सभी कृषि उप संचालकों को निर्देशित किया कि खाद बीज और उर्वरक की गुणवत्ता को जांचने के लिए निरंतर कार्यवाही की जाए। प्रयोगशालाओं में उनका परीक्षण कराया जाए और जो दोषी हैं उन्हें दंडित करने में बिल्कुल भी संकोच न करें। श्री पटेल ने कहा कि किसानों को उत्तम गुणवत्ता का खाद बीज मिलना ही चाहिए। इसमें दुकानदारों की गड़बड़ी, कालाबाजारी अवैध भंडारण इत्यादि पाई जाती हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।


अलूने 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here