suhana khan louis vuitton bag price: सुहाना खान का ये पर्स है गजब महंगा, इसे खरीदने के बारे में सोचें भी ना – suhana khan mini louis vuitton bag price cannot be afford by everyone

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वह ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने अपने लुक से ज्यादा गोद में रखे छोटे पर्स को हाईलाइट किया था। इसके बाद जब पर्स की कीमत उसके ब्रैंड की वेबसाइट पर तलाशी गई, तो कई लोग तो शॉक में ही चले गए और सोचने को मजबूर हो गए कि ‘इतने छोटे पर्स की इतनी ज्यादा कीमत!’

इंस्टाग्राम पर शेयर्ड फोटोज में ब्लैक कलर की वाइट पोल्का डॉट्स ड्रेस में नजर आई थीं। इस शॉर्ट ड्रेस में हॉल्टर और डीप वी-कट नेकलाइन थी। सुहाना की कर्वी बॉडी पर यह आउटफिट काफी जम रही थी। इसके साथ सुहाना ने हाथों में डायमंड ऐंड गोल्ड के ब्रेसलेट पहने थे। उन्होंने गले में छोटी चेन और डायमंड पेंडेंट पहना था।

इस स्टार किड ने अपने मेकअप को कंप्लीटली नैचरल रखते हुए, लिप्स को पिंक लिपस्टिक से हाईलाइट किया था। उन्होंने हाथों में भी पिंक नेल पॉलिश लगाई थी, जो इस ब्लैक ऐंड वाइट लुक में कलर एलिमेंट ऐड कर रही थी।

NBT

फोटोज में सुहाना खान एक छोटू सा पर्स भी लिए दिखी थीं। उन्होंने खुद बताया था कि यह Louis Vuitton का बैग है। सुहाना ने जिस तरह से इसका डिस्क्रिप्शन लिखा था, वह बताता है कि उन्हें यह बैग बहुत ज्यादा पसंद है।

फ्रेंड्स संग पार्टी में सुहाना खान ने पहनी मां गौरी की 13 साल पुरानी ड्रेस, PHOTO देखकर खा जाएंगे धोखा

क्या खास है बैग में

सुहाना के बैग की सबसे पहली खासियत तो यही है कि यह Louis Vuitton ब्रैंड का है, जिसे दुनिया के सबसे लग्जरी ऐंड पॉप्युलर ब्रैंड्स में से एक माना जाता है। इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर मिनी बैग की डीटेल्स भी दी गई हैं।

NBT

इस बैग को Nano Speedy नाम दिया गया है और यह ब्रैंड के आइकॉनिक स्पीडी बैग का मिनिएचर वर्जन है। मोनोग्राम कैनवास पर लेदर ट्रिमिंग, दो छोटे हैंडल्स और एक लंबा शोल्डर स्ट्रैप दिया गया है। यह लाइटवेट होने के साथ ही ईजी टू कैरी है।

जब अपने बोल्ड फैशन से शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने सबको किया क्लीन बोल्ड

अब आएं इसकी कीमत पर, तो वेबसाइट पर बैग की प्राइस 1,180 डॉलर्स बताई गई है। इसे अगर भारतीय मुद्रा में कंवर्ट किया जाए, तो यह राशि करीब 88,415 रुपये होती है। आम शख्स के लिए यह कीमत इतनी है कि इसमें तो वह न जाने क्या-क्या ले आए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here