Japan marks 75th anniversary of Hiroshima atomic bombing | जापान ने हिरोशिमा पर परमाणु हमले की 75वीं बरसी मनाई,नहीं टला खतरा!

टोक्यो : जापान ने हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले की 75वीं वर्षगांठ मनाई. इस मौके पर जापान ( Japan) के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ( Prime Minister Shinzo Abe) ने कई दशक पहले हुए नरसंहार को याद करते हुए हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर जापानी पीएम ने कहा, प्रत्येक देश को गंभीर सुरक्षा वातावरण और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए राष्ट्रों के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए. हर साल की तरह इस बार भी परमाणु हथियारों से दुनिया को संभावित खतरे की दुहाई दी गई. 

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने भाषण में कहा कि जापान आज भी परमाणु हथियारों के खात्मे यानी एटमी हथियारों पर संपूर्ण प्रतिबंध की मांग करता है. लेकिन दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करना इतना विशाल काम है जो रातों-रात नहीं हो सकता. इसी के साथ उन्‍होंने ये भी कहा कि इस काम के लिए दूसरे पक्षों से संवाद शुरू करना चाहिए, वहीं इमानदारी से आगे बढ़ने पर ही ये लक्ष्य हासिल हो सकता है. 

जापानी प्रधानमंत्री ने हर बार की तरह आज भी भावुक हुए. वहीं लगातार कई ट्वीट करके उन्होने अपने विचार दुनिया के सामने रखे. स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8.15 बजे प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत उपस्थित सभी लोगों ने एक मिनट का मौन रखा, यह वह समय था जब 6 अगस्त 1945 को अमेरिकी बमवर्षकों ने हिरोशिमा पर यूरेनियम-कोर परमाणु बम लिटिल बॉय गिराया था.

कोरोना महामारी के चलते इस बार का आयोजन बेहद सावधानी बरतते हुए काफी छोटे रूप में आयोजित किया गया. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here