Delhi: MBBS student commits suicide by jumping from roof of AIIMS

दिल्ली : एमबीबीएस के छात्र ने AIIMS की छत से कूदकर आत्महत्या की

दिल्ली के एम्स में एबीबीएस के एक छात्र ने हॉस्टल के छत से कूदकर आत्महत्या कर ली.

नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) के एम्स (AIIMS) अस्पताल में एमबीबीएस के 22 साल के एक छात्र ने पांच मंजिल ऊपर जाकर हॉस्टल की छत से कूदकर खुदकुशी (Suicide) कर ली. पुलिस के मुताबिक मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था. मृतक छात्र की पहचान 22 साल के विकास के रूप में हुई. वह बेंगलुरु का निवासी था और दो साल पहले एबीबीएस करने के लिए आया था.

यह भी पढ़ें

पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम को करीब 6 बजे जानकारी मिली कि एम्स में किसी ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल शख्स को एम्स ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है. बाद में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. 

4jca4o38

मृतक छात्र की पहचान 22 साल के विकास के रूप में हुई है. उसने 2018 में एमबीबीएस में दाखिला लिया था. वह मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक विकास मानसिक तौर पर ठीक नहीं था और वह साइकाइट्री विभाग में एडमिट था. जांच में पता चला कि उसने एक घंटे की छुट्टी ली और फिर अपने हॉस्टल की पांचवी मंज़िल से कूद गया.

(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

हेल्‍पलाइन :

1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ : 1860-2662-345 / 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)

2) TISS iCall – 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here