राज्यपाल श्री टंडन के निधन पर मंत्रीगणों ने किया शोक व्यक्त
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 21, 2020, 15:26 IST

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मंत्रीगणों ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में श्री टंडन की कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण उनकी गिनती महत्वपूर्ण राजनेता के तौर पर की जाती है। उनके निधन से राजनैतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। मंत्री सुश्री मीना सिंह एवं राज्य मंत्री श्री पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुकेश मोदी
Source link

