Most Coronavirus deaths in the world registered in India in 24 hours – दुनियाभर में एक दिन में कोरोनावायरस से सबसे ज़्यादा मौत भारत में हुईं दर्ज

WHO के आंकड़ों के मुताबिक 4 से लेकर 11 अगस्त तक भारत में दुनिया के बाकी देशों से सबसे ज़्यादा नए मामले आए. 8 दिनों से लगातार दुनिया में सबसे ज़्यादा नए मामले भारत में रिपोर्ट हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- रूस ने बनाई दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन Sputnik V, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को लगाया गया टीका

1 अगस्त को अमेरिका में कोरोना के 67 हजार 823 मामले, ब्राजील में 57 हजार 837 और भारत में 57 हजार 118 मामले सामने आए.  2 अगस्त को अमेरिका में 67 हजार 499 मामले, ब्राजील में 52 हजार 383 और भारत में 54 हजार 735 मामले सामने आए.  3 अगस्त को अमेरिका में 58 हजार 388 मामले, ब्राजील में 45 हजार 392 और भारत में कोरोना के 52 हजार 972 मामले सामने आए. 4 अगस्त को अमेरिका में कोरोनावायरस के 47 हजार 183 देखने को मिले तो वहीं ब्राजील में ये आंकड़ा 25 हजार 800 था और भारत में 52 हजार 050 लोग वायरस से संक्रमित मिले. 

5 अगस्त के दिन अमेरिका में कोरोना के 49 हजार 151 केस सामने आए. इस दिन ब्राजील में 16 हजार 641 केस मिले

लेकिन भारत में 52 हजार 509 मामले सामने आए. 6 अगस्त को भी आंकड़े कुछ ऐसे ही रहे, अमेरिका में कोरोना के 49 हजार 629 मामले सामने आए, ब्राजील में  ये आंकड़ा 51 हजार 603 रहा और भारत में 56 हजार 282 लोग संक्रमित मिले.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कोरोना पर बेहतर ‘नियं‍त्रण’ के लिए PM ने अमित शाह को सराहा, दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना

7 अगस्त की बात करें तो अमेरिका में 53 हजार 373 मामले, ब्राजील में 57 हजार 152  और भारत में 62 हजार 538 मामले सामने आए थे. 8 अगस्त को अमेरिका में कोरोना के 55 हजार 318 केस सामने आए. जबकि ब्राजील में यह संख्या 53 हजार 139 थी. वहीं भारत में 61 हजार 537 नए कोरोना केस सामने आए.  9 अगस्त को अमेरिका में  61,028, ब्राजील में 50,230 तो भारत में 64,399 मामले सामने आए. वहीं 10 अगस्त को अमेरिका में 53,893, ब्राजील में 49,970 और भारत में  62,064 केस सामने आए थे.

बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,29,638 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,601 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान देश में 871 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है

भारत में कोरोना मामलों की स्थिति में सुधार?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here