गोल चेहरे के लिए
अगर आपका चेहरा गोल है, तो बेशक आपकी चीकबोन चौड़ी होगी। इस आकार के चेहरे पर राउंड शेप आईब्रो अच्छी नहीं लगती है। गोल चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए आर्च को थोड़ा ऊंचा और आईब्रोज को लंबा रखें। इससे आपकी आइब्रो सॉफ्ट और कर्व्ड नजर आएगी। इसके साथ ही चेहरा लंबा दिखेगा।
चौकोर शेप चेहरे के लिए
स्क्वायर शेप यानी चौकोर फेस वाली महिलाओं के फीचर्स डिफाइन्ड और जॉलाइन एंग्युलर होती है। आपका चेहरा थोड़ा लंबा नजर आए इसके लिए आर्च को ऊपर उठाएं और आइब्रो को लंबा रखें। साथ ही आइब्रोज को एंग्युलर रखने की कोशिश करें ताकि आपका फेस नैचुरल दिखे।
Also read: स्किन पर मुंहासे हैं तो न करें ये 6 गलतियां, नहीं तो चेहरा हो जाएगा और खराब
हार्ट शेप चेहरे के लिए
दिल के आकार के चेहरे वाली महिलाओं का माथा चौड़ा होता है जबकि चिन थोड़ी संकरी होती है। ऐसे में माथे को छोटा दिखाने के लिए आइब्रो का शेप राउंड रखें। साथ ही भौहों को सॉफ्ट शेप और थोड़ा कर्व्ड रखें।
ऑब्लॉन्ग शेप चेहरे के लिए
इस शेप के चेहरे वाली महिलाओं का माथा, गाल और जॉलाइन की चौड़ाई लगभग बराबर होती है। चेहरे की खूबसूरती को उभारने के लिए अपनी आइब्रोज को लंबा रखें। इससे आपके चेहरा थोड़ा अलग नजर आएगा और आईब्रो भी काफी सूट करेगी।
Also read: दीपिका पादुकोण जैसी आइब्रो पाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे
ओवल शेप फेस के लिए
इस आकार के चेहरे वाली महिलाओं का माथा चौड़ा और चिन मुलायम होता है। साथ ही चेहरा किनारे से थोड़ा कर्व्ड नजर आता है। ओवल शेप चेहरे पर हर तरह की आईब्रोज स्टाइल अच्छी लगती है। अपने चेहरे के लिए आप चाहे कोई भी शेप चुनें लेकिन आइब्रो को सॉफ्ट रखने की कोशिश करें।
चूंकि अच्छी शेप के आईब्रो से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा ही अपने चेहरे के आकार के अनुसार ही आईब्रो सेट करना चाहिए। इससे आपकी भौहों को न सिर्फ एक अच्छा शेप मिलेगा बल्कि फेस की खुबसूरती भी बढ़ जाएगी।


