सुकमा में सुरक्षा बल के जवानों को सफलता का दावा किया जा रहा है.
सुकमा (Sukma) में सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों (Naxalite) की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया गया था.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं. इसके साथ ही मौके से 303 रायफल व भरमार बंदूक बरामद किया गया. खबर की पुष्टि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने की है.जिले के चिंतलनार इलाके में डीआरजी व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जवान अभी भी उसी इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं और मुठभेड़ भी रुक-रुक कर हो रही है. एसपी शलभ सिन्हा का कहना है कि जगरगुंडा इलाके में मुठभेड़ हुई है, लेकिन कुछ जवान बाहर आएंगे तभी पूरी जानकारी मिल पाएगी.
डीआरजी ने संभाला मोर्चा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जगरगुंडा के जंगलों में डीआरजी के जवानों के साथ नक्सलियों की जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. डीआरजी जवानों से मुठभेड़ में ही चार नक्सली ढेर हुए हैं. कोबरा 201 सीआरपीएफ़ 223 व डीआरजी के जवान संयुक्त टीम बनाकर सर्चिंग पर निकले थे. इसी दौरान जंगलों में उनका सामना नक्सलियों से हो गया. नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. इसमें 4 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि अब तक की गई है.


