कारण 1: बिगड़ सकता है स्किन का पीएच लेवल

इंसान की त्वचा का पीएच स्तर 4 से 6.5 के बीच होता है। तभी जब हमारी स्किन बहुत ऑयली होती है। वहीं दूसरी ओर साबुन अत्यंत क्षारीय होता है। इसलिए, यदि आप अपनी त्वचा पर साबुन का उपयोग करते हैं, तो यह इसके पीएच संतुलन और एसिड मेंटल के साथ खिलवाड़ करता है, जिससे त्वचा की स्थिति खराब हो जाती है। यह आपकी त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है।
Also read: चेहरे के लिये रिस्की हो सकती हैं ये 5 चीजें, लगाने से पहले जरूर सोंचे दस बार
कारण 2: साबुन आपकी त्वचा को ड्राय बनाता है

भले ही आपकी त्वचा तैलीय हो, लेकिन आपको स्किन पर साबुन के इस्तेमाल से बचना है। साबुन स्किन के प्राकृतिक तेल को छीन लेता है और इसे ड्राय बना देता है। यदि आपको ऐसा लगता है कि आपकी त्वचा बहुत तैलीय है, तो विशेष रूप से तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त फेस वाश का उपयोग करें जो त्वचा की सतह से तेल और गंदगी को धो देगा। अपने चेहरे को साबुन से धोना डिशवाश लिक्विड या डिटर्जेंट से धोने जैसा है।
Also read: सुंदर बनने के चक्कर में न लगाए रखें ज्यादा देर तक Face Mask, होगी ये प्रॉब्लम
कारण 3: साबुन आपकी त्वचा को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है
जरूरी नहीं है कि हर साबुन आवश्यक रूप से त्वचा के लिए हानिकारक ही साबित हो। कुछ साबुन जिनमें जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया गया हो, विशेष रूप से चेहरे के लिए बनाए जाते हैं। जो आपकी त्वचा को नरम और फ्रेश बनाए रखेंगे।


