इस फोटो में प्रियंका डीप कट वाइट स्लीवलेस टॉप और हाई वेस्ट डेनिम जींस पहनी नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने गले पर ट्राईकलर का दुपट्टा लपेटा हुआ था। उन्होंने इसे और हाईलाइट करने के लिए दुपट्टे को एक हाथ से ऊपर की ओर भी उठाया हुआ था। इस तस्वीर के जरिए प्रियंका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा था कि उनका दिल भारत में ही बसता है।
ड्रेस को टेप से चिपकाकर रेड कार्पेट पर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, यूं बची रहीं oops मोमेंट से
लोगों ने की आलोचना
वैसे तो इस फोटो में कुछ भी गलत नहीं था, लेकिन ट्रोलर्स ने इसे भी नहीं बख्शा और उन्होंने एक के बाद एक कई नेगेटिव कॉमेंट्स करते हुए अदाकारा को जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया। दरअसल, उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि प्रियंका ने झंडे के रंग के कपड़े को गले में लपेटा था। उन्होंने इसे तिरंगे का ‘अपमान’ बताया। इसी बात को आधार बनाते हुए यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना कर दी।

हालांकि, ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने प्रियंका के सपोर्ट में पोस्ट किए। उन्होंने जाहिर किया कि ‘इस तस्वीर में कुछ भी गलत नहीं है।’ यूजर्स ने प्रियंका के दुपट्टे पर आपत्ति जताने वालों को ‘अटेंशन सीकर’ करार दिया था।



