गुना में हुई घटना पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दु:ख व्यक्त किया
मृतक युवक के परिजन को 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
भोपाल : रविवार, अगस्त 16, 2020, 20:29 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 अगस्त 2020 को गुना जिले के कुंभराज के गुलवाड़ा में ध्वजारोहण के दौरान युवक अभिषेक धाकड़ की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 2 लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है।
संतोष मिश्रा
Source link

